समाज के लिए कार्य करते थे मोहन बाबू

प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में पार्टी नेता मोहन सिंह के निधन के बाद रविवार को प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में शोकसभा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 08:26 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 06:11 AM (IST)
समाज के लिए कार्य करते थे मोहन बाबू
समाज के लिए कार्य करते थे मोहन बाबू

औरंगाबाद। प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में पार्टी नेता मोहन सिंह के निधन के बाद रविवार को प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गई। सभी ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दिया। मौके पर कांग्रेस के वरीय नेता प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि स्व. मोहन बाबू जीवन भर न्याय प्रिय रहे और गरीबों के लिए समर्पित रहे। वे कांग्रेस पार्टी के एक समर्पित सिपाही के रुप में सेवा करते रहे। उनके निधन से न केवल कांग्रेस पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है, बल्कि समाज के हर वर्ग के लोगों को नुकसान हुआ है। उनके निधन से जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी भरपाई निकट भविष्य से संभव नहीं है। सत्यनारायण सिंह, विनय सिंह, दिग्विजय सिंह, गोपाल सिंह, संजय शर्मा, मुरारी ठाकुर, रविद्र यादव, विनय यादव, संतोष सिंह सहित उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी