देश की जनता को मोदी ने ठगा : दीपांकर

औरंगाबाद। ओबरा उच्च विद्यालय खेल मैदान में मंगलवार को भाकपा माले के राष्ट्रीय सचिव दीपांकर भ्

By Edited By: Publish:Tue, 13 Oct 2015 06:04 PM (IST) Updated:Tue, 13 Oct 2015 06:04 PM (IST)
देश की जनता को मोदी ने ठगा : दीपांकर

औरंगाबाद। ओबरा उच्च विद्यालय खेल मैदान में मंगलवार को भाकपा माले के राष्ट्रीय सचिव दीपांकर भट्टाचार्या ने कहा कि मोदी को पीएम बने करीब 17 बीत गए परंतु जनहित में एक भी कार्य नहीं हुए। पीएन ने देश की जनता को ठगने का काम किया है। कहा कि देश में महंगाई चरम पर है। गरीबों की थाली से हरी सब्जी एवं दाल गायब हो गया है। खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू नहीं हुई है। मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं मिल रही है। प्रधानमंत्री किसानों के साथ धोखेबाजी कर रहे हैं। माले नेता ने कहा कि भाकपा माले स्वाभिमान की लड़ाई लड़ रही है। लालू एवं नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों 25 वर्षो तक बिहार की जनता को धोखा किया है। केवल वोट की राजनीति कर गरीबों का उत्थान नहीं किया। केवल ठगने का काम किया है। इस बार के चुनाव में जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने माले प्रत्याशी राजाराम सिंह जिताने का आह्वान किया।

chat bot
आपका साथी