मनुष्य को श्रीराम व श्रीकृष्ण के कर्तव्यों व आदर्शों पर चलना चाहिए : आचार्य धर्मदत्त

औरंगाबाद। देवकुंड थाना के रायपुर बंधवा में कोविड- 19 के चलते सादे तरीके से चल रहे सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ कथा में शनिवार की शाम कथावाचक आचार्य धर्मदत्त जी महाराज ने वामन अवतार कृष्ण अवतार व श्रीराम चंद्र जन्म के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि जब-जब धरा धाम में असुरों का आतंक बढ़ा है तब-तब ईश्वर किसी न किसी रूप में अवतरित होकर मानव कल्याण व धर्म की रक्षा की है। उन्होंने श्रोताओं से आह्वान कि वर्तमान में सभी को भगवान श्रीराम व श्रीकृष्ण के कर्तव्यों एवं आदर्शों पर चलना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 05:31 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:05 AM (IST)
मनुष्य को श्रीराम व श्रीकृष्ण के कर्तव्यों व आदर्शों पर चलना चाहिए : आचार्य धर्मदत्त
मनुष्य को श्रीराम व श्रीकृष्ण के कर्तव्यों व आदर्शों पर चलना चाहिए : आचार्य धर्मदत्त

औरंगाबाद। देवकुंड थाना के रायपुर बंधवा में कोविड- 19 के चलते सादे तरीके से चल रहे सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ कथा में शनिवार की शाम कथावाचक आचार्य धर्मदत्त जी महाराज ने वामन अवतार, कृष्ण अवतार व श्रीराम चंद्र जन्म के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि जब-जब धरा धाम में असुरों का आतंक बढ़ा है, तब-तब ईश्वर किसी न किसी रूप में अवतरित होकर मानव कल्याण व धर्म की रक्षा की है। उन्होंने श्रोताओं से आह्वान कि वर्तमान में सभी को भगवान श्रीराम व श्रीकृष्ण के कर्तव्यों एवं आदर्शों पर चलना चाहिए। तभी हमारा, समाज व देश का विकास संभव हो सकेगा।

कथा के दौरान श्रीकृष्ण के सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई। जिसने श्रोताओं का मन मोह लिया। सभी अपने बीच भगवान श्रीकृष्ण को पाकर उनकी जय-जयकार करने लगे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मौके पर कलाकार पंडित सत्येंद्र शर्मा, अभयानंद पांडेय अमित पांडेय, मनोज पांडेय के साथ ग्रामीण श्रोता प्रो. कृष्णबल्लभ शर्मा, नयलेश शर्मा, कृष्णनंदन शर्मा, गिरीश शर्मा, मंटू शर्मा, आशुतोष शर्मा, प्रभात शर्मा, ज्योति, पुष्पराज, सुमंत, दुष्यंत सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी