विद्यालय में शौचालय का अभाव

औरंगाबाद। प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय इमामगंज में शौचालय का अभाव है। छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Apr 2018 05:31 PM (IST) Updated:Fri, 20 Apr 2018 05:31 PM (IST)
विद्यालय में शौचालय का अभाव
विद्यालय में शौचालय का अभाव

औरंगाबाद। प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय इमामगंज में शौचालय का अभाव है। छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों को परेशानी होती है। विशेष कर महिलाओं को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वैसी स्थिति में शौचालय नहीं होना हास्यास्पद लगता है। मुख्यमंत्री द्वारा सात निश्चय योजना के तहत हर घर में शौचालय निर्माण हो रहा है परंतु विद्यालय में शौचालय बनना जरूरी है। ग्रामीण संजय ¨सह ने बताया कि शौचालय निर्माण हेतु कई बार जनप्रतिनिधियों से कहा गया पर नहीं बना। पहले से बना शौचालय बेकार हो गया है। प्रधान शिक्षक संजू कुमारी ने बताया कि इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई है। प्रधानाध्यापक अंबिका प्रसाद ने बताया कि शौचालय बनवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई है।

chat bot
आपका साथी