ओदार गोलीबारी कांड के दस आरोपित भेजे गए जेल

कैमूर। जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के ओदार गांव में शुक्रवार की सुबह पुरानी रंजिश व चबूतरे पर बैठने को लेकर दो पक्षों में हुई गोलीबारी के मामले में दोनों पक्ष से दस लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 May 2020 09:21 PM (IST) Updated:Sat, 30 May 2020 09:21 PM (IST)
ओदार गोलीबारी कांड के दस आरोपित भेजे गए जेल
ओदार गोलीबारी कांड के दस आरोपित भेजे गए जेल

कैमूर। जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के ओदार गांव में शुक्रवार की सुबह पुरानी रंजिश व चबूतरे पर बैठने को लेकर दो पक्षों में हुई गोलीबारी के मामले में दोनों पक्ष से दस लोग गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार लोगों में धनोहर गुप्ता, प्रदीप गुप्ता व रामप्रवेश तथा दूसरे पक्ष के कुंदन सिंह, रोहित कुमार, चंदन कुमार, बिदा सिंह, अरूण कुमार व संदीप तथा नीरज सिंह शामिल हैं। सभी को शनिवार को सदर अस्पताल से स्क्रीनिग व मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया। यह जानकारी सोनहन थानाध्यक्ष शशि भूषण कुमार ने दी।

उल्लेखनीय है कि विवाद के बाद एक पक्ष से ओदार निवासी धनोहर गुप्ता व दूसरे पक्ष के नीरज सिंह ने एक दूसरे पक्ष के तीन व सात लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस घटना में गोली लगने से ओदार निवासी धर्मवीर घायल हो गए थे। उनका इलाज वाराणसी में चल रहा है। अन्य चार घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।

chat bot
आपका साथी