'खाली डिब्बा रह गई जदयू'- उपेंद्र कुशवाहा का CM पर तंज, बोले- नीतीश कुमार के पास बचा क्या है; जो हिस्सा लेंगे

कुशवाहा ने कहा कि बिहार की जनता 2005 से पहले की स्थिति में नहीं जाना चाहती है। इसलिए इसे बचाना है। जो राजनीतिक कमाई नीतीश कुमार ने की थी उसे तेजस्वी यादव और राजद के हाथों सौंपकर पार्टी को बर्बाद किया है। जनता को संकट में डाल रहे हैं।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sat, 18 Mar 2023 05:16 PM (IST) Updated:Sat, 18 Mar 2023 05:16 PM (IST)
'खाली डिब्बा रह गई जदयू'- उपेंद्र कुशवाहा का CM पर तंज, बोले- नीतीश कुमार के पास बचा क्या है; जो हिस्सा लेंगे
'खाली डिब्बा रह गई जदयू'- उपेंद्र कुशवाहा का CM पर तंज, बोले- नीतीश के पास बचा क्या; जो हिस्सा लेंगे

जागरण टीम, औरंगाबाद। रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा विरासत बचाओ नमन यात्रा के दौरान शनिवार को औरंगाबाद जिले के दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय एवं गोह पहुंचे।

यहां उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास बचा क्या है जो हम अब उसमें हिस्सा लेंगे।

जदयू खाली डिब्बा बनकर रह गई है। नीतीश ने जदयू को राजद का बंधक बना दिया है, लेकिन बिहार को बंधक किसी भी हाल में नहीं बनने देंगे।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता 2005 से पहले की स्थिति में नहीं जाना चाहती है। इसलिए इसे बचाना है।

उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक कमाई नीतीश कुमार ने की थी, उसे तेजस्वी यादव और राजद के हाथों सौंपकर पार्टी को बर्बाद किया है। जनता को संकट में डाल रहे हैं।

ऐसा कतई होने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता उनके खिलाफ है और आज नीतीश के हाथ सिर्फ और सिर्फ खाली डिब्बा है।

अब्दुल कयूम अंसारी नगर भवन पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने जदयू को टॉप गेयर से बैक गेयर में डाल दिया है।

वे राजद के सामने घुटने टेक दिए हैं। मैंने रोकने की कोशिश भी की पर वे नहीं माने। अब खाली डिब्बा बनकर जदयू रह गया है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जदयू को राजद का बंधक बना दिया है। बिहार को बंधक किसी भी हाल में नहीं बनने देंगे। हम नमन करने निकले हैं समाज हित में कुर्बान होने वाले लोगों को।

उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल कयूम अंसारी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। कहा कि अब्दुल कयूम अंसारी ने राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाई।

हम उनके समक्ष सिर झुकने आए हैं। श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास बचा क्या है जो हम अब उसमें हिस्सा लेंगे।

जदयू को भी राजद का बंधक बना दिया, लेकिन बिहार को बंधक किसी भी हाल में नहीं बनने देंगे।

कहा कि बिहार को हम कुर्बान नहीं होने देंगे। 2005 के पहले की स्थिति आने नहीं देंगे। बंद अपहरण उद्योग फिर से धीरे-धीरे पनपने लगा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रिंकू सोनी ने की। उन्होंने जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

मौके पर पूर्व विधायक डॉ. रणविजय सिंह, जितेंद्र नाथ, रेखा गुप्ता, जंगबहादुर कुशवाहा, राम परिखा सिंह, जय प्रकाश कश्यप, तुषार चंद्रवंशी समेत अन्य मौजूद थे।

2024 में नरेंद्र मोदी का मुकाबला करने वाला कोई नहीं: उपेंद्र कुशवाहा

इससे पहले गुरुवार को जमुई में पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया था।

उन्होंने कहा था कि हर राज्य में और हर दल में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं, लेकिन साल 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला करने वाला दूर-दूर नजर नहीं आ रहा है। बिखरा हुआ विपक्ष नरेंद्र मोदी का मुकाबला कैसे कर सकता है।

उपेंद्र कुशवाहा विरासत बचाओ नमन यात्रा के दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार के साथ-साथ राष्ट्रीय जनता दल पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि वह इस संकल्प के साथ निकले हैं कि बिहार को साल 2005 से पहले वाली स्थिति में वापस नहीं लौटने देंगे।

प्रदेश में बढ़ रहा अंधाधुंध अपराध

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को बिहार की जनता ने जिस राजद को मिट्टी में मिलाकर सत्ता सौंपी थी, नीतीश कुमार ने पार्टी और राज्य को उसके ही हवाले कर दिया।

राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो गई है। हर दिन हत्या, अपहरण, यौन शोषण और लूट की घटनाएं बढ़ती जा रही है। ऐसा लग रहा है कि प्रदेश में अब अपहरण और आतंक का ही धंधा चलेगा।

chat bot
आपका साथी