मृतक के परिवार को मिले मुआवजा

संवाद सूत्र, हसपुरा (औरंगबाद) : पचरुखिया में गिरधारी बिगहा गांव निवासी मजदूर सुदर्शन राजवं

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 05:32 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 05:32 PM (IST)
मृतक के परिवार को मिले मुआवजा
मृतक के परिवार को मिले मुआवजा

संवाद सूत्र, हसपुरा (औरंगबाद) : पचरुखिया में गिरधारी बिगहा गांव निवासी मजदूर सुदर्शन राजवंशी की मौत से गांव में मातम है। मजदूर के घर सन्नाटा पसरा है। रविवार रात्रि मजदूर की मौत ट्रक से कुचलकर हो गई थी। मृतक मजदूर का परिवार अत्यंत गरीब है जिस कारण घर में दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी गुलाबी देवी, पतोहू गुड़िया देवी, दो पुत्र व तीन पुत्रियों का रोते हुए बुरा हाल है। मृतक मजदूरी कर पूरे परिवार का भरण पोषण करता था। मुखिया संतोष शर्मा, पैक्स अध्यक्ष सचिन कुमार, पूर्व प्रमुख नागेश्वर यादव ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग प्रशासन से किया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष जयकृष्ण कुमार उर्फ पटेल ने कहा कि सरकार इस परिवार को सहायता दे। पूर्व मुखिया सोनम देवी, र¨वद्र यादव ने मुआवजा दिए जाने की मांग की। सभी ने कहा कि सुदर्शन मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। उसकी मौत से इस परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।

chat bot
आपका साथी