धान के फसल को आग से नुकसान

प्रखंड के बेलाई पंचायत के बसडीहा के किसान लालमोहन प्रसाद के खेत में लगी आग ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Dec 2017 03:01 AM (IST) Updated:Sun, 17 Dec 2017 03:01 AM (IST)
धान के फसल को आग से नुकसान
धान के फसल को आग से नुकसान

औरंगाबाद। प्रखंड के बेलाई पंचायत के बसडीहा के किसान लालमोहन प्रसाद के खेत में शनिवार को आग लगने से धान का फसल जलकर राख हो गया। लालमोहन ने बताया कि पड़ोस के खेत में हार्वेस्टर से धान कटाई के बाद पुआल को जलाया जा रहा था इसी बीच हवा के कारण पास के खेत में लगी धान के फसल में आग लग गई। प्रखंड कृषि पदाधिकारी नवीन कुमार तिवारी ने बताया किसान अपने खेतों में धान का पुआल में आग न लगाएं। बल्कि पुआल एकत्रित कर जमा करें, जो बरसात के दिनों में सड़कर जैविक खाद तैयार होगा।

chat bot
आपका साथी