उपमुख्य पार्षद पर नंदकिशोर ने की दावेदारी

औरंगाबाद। नगर परिषद के मुख्य पार्षद एवं उपमुख्य पार्षद का चुनाव 9 जून को होना है। चुनाव को लेकर सरगर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Jun 2018 05:31 PM (IST) Updated:Mon, 04 Jun 2018 05:31 PM (IST)
उपमुख्य पार्षद पर नंदकिशोर ने की दावेदारी
उपमुख्य पार्षद पर नंदकिशोर ने की दावेदारी

औरंगाबाद। नगर परिषद के मुख्य पार्षद एवं उपमुख्य पार्षद का चुनाव 9 जून को होना है। चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। वार्ड संख्या- 22 के वार्ड पार्षद नंदकिशोर चौधरी ने बयान जारी कर उपमुख्य पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी जताया है। कहा है कि मुख्य पार्षद का पद महिला के लिए आरक्षित है। ऐसी स्थिति में उपमुख्य पार्षद के लिए महिला वार्ड पार्षद का उम्मीदवार होना ठीक नहीं है। किसी पदाधिकारी के समक्ष नगर परिषद से संबंधित बात रखने में कठिनाई होगी। इसलिए इस पद के लिए वे अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं। दावा है कि अधिकांश वार्ड पार्षदों का समर्थन मिलेगा। मुख्य पार्षद पद पर सोनी देवी का निर्विरोध निर्वाचन होना लगभग तय है।

chat bot
आपका साथी