मारपीट में चार महिला समेत आठ घायल

मदनपुर थाना के रतनपुरा गांव मे बुधवार रात्रि जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। चार महिला समेत सात घायल हो गए। घायल राजेंद्र पासवान की पत्नी मालती देवी पुत्र संजय पासवान

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Mar 2019 06:01 PM (IST) Updated:Fri, 22 Mar 2019 06:01 PM (IST)
मारपीट में चार महिला समेत आठ घायल
मारपीट में चार महिला समेत आठ घायल

औरंगाबाद। मदनपुर थाना के रतनपुरा गांव मे बुधवार रात्रि भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। चार महिला समेत सात घायल हो गए। घायल राजेंद्र पासवान की पत्नी मालती देवी, पुत्र संजय पासवान, उनकी पत्नी रीना देवी, मृत्युंजय पासवान एवं पत्नी रिकू देवी, रामानंद पासवान एवं उनकी पत्नी शांति देवी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर मे कराया गया है। गंभीर रूप से घायल मृत्युंजय पासवान एवं उनकी पत्नी रिकू देवी को बेहतर इलाज हेतु रेफर किया गया है। वहीं रछौल गांव में हुई मारपीट की घटना में घायल सूर्यदेव रिकियासन का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर मे कराया गया है। मामले की सूचना थाना को दी गई है।

chat bot
आपका साथी