दहेज प्रथा उन्मूलन को शिक्षा आवश्यक

औरंगाबाद । नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में नेहरू युवा क्लब लाला अमौना द्वारा मध्य विद्यालय लाला अमौन

By Edited By: Publish:Tue, 02 Feb 2016 10:47 PM (IST) Updated:Tue, 02 Feb 2016 10:47 PM (IST)
दहेज प्रथा उन्मूलन को शिक्षा आवश्यक

औरंगाबाद । नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में नेहरू युवा क्लब लाला अमौना द्वारा मध्य विद्यालय लाला अमौना में सोमवार को स्वरोजगार एवं दहेज प्रथा विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीस युवा मंडल एवं महिला मंडल से 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उद्घाटन मनार पंचायत के मुखिया सावित्री देवी, मुखिया प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह, नेहरू युवा केंद्र के लेखापाल नवीन कुमार, वरीय प्रशिक्षक सुंदरवास राय एवं शिक्षक युगेश्वर सिंह ने की। संस्था के लेखापाल ने कहा कि युवा नेहरू युवा केंद्र से निश्शुल्क सिलाई, कटाई, मोबाइल रिपेयरिंग, ब्यूटिशियन, कंप्यूटर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार से जुड़ सकते हैं। युवा मंडल स्वच्छता अभियान, निश्शुल्क शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण कर आदर्श ग्राम बना सकते हैं। मुखिया ने कहा कि दहेज प्रथा को मिटाने के लिए शिक्षित होना अनिवार्य है। इसके लिए युवाओं को आगे आना होगा। दिलीप कुमार, इंद्रदेव राम, रवि कुमार, रंजीत कुमार, विनोद कुमार उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी