शिक्षादान है सबसे बड़ा महादान : सीईओ

औरंगाबाद। नगर पंचायत के भवानोखाप स्थित सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में वार्षिकोत्सव के मौके पर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Jan 2018 05:50 PM (IST) Updated:Sun, 14 Jan 2018 05:50 PM (IST)
शिक्षादान है सबसे बड़ा महादान : सीईओ
शिक्षादान है सबसे बड़ा महादान : सीईओ

औरंगाबाद। नगर पंचायत के भवानोखाप स्थित सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में वार्षिकोत्सव के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गई। उद्घाटन एनपीजीसी के सीईओ मुरारी प्रसाद सिन्हा, विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के भूतपूर्व राष्ट्रीय महामंत्री रमेन्द्र राय, नगर पंचायत अध्यक्ष सपना सारिका, विभाग प्रमुख धीरेंद्र झा, एनपीजीसी के एचआर हरजीत ¨सह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिशु गीत, कत्थक, अभिनय गीत, डांडिया नृत्य, बौद्धिक, राजस्थानी गीत, समूह गान, देशभक्ति गीत, कवि सम्मेलन, लोकगीत, कव्वाली, कठपुतली नृत्य, एकांकी, योग की प्रस्तुति विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा दी गई। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एनपीजीसी सीईओ ने कहा कि शिक्षा और संस्कार दोनों साथ जरूरी है। विद्या भारती वह संस्था है जो शिक्षा के साथ संस्कार देता है। सबसे बड़ी बात यह है कि संस्था के द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। महामंत्री रहे रमेन्द्र राय ने कहा कि विद्यामंदिर एक ऐसी संस्था जो बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करता है। नपं अध्यक्ष सपना सारिका ने विद्यालय में दी जा रही शिक्षा पर चर्चा की। कहा कि शिक्षा के विकास से ही समाज का विकास संभव है। विभाग संयोजक डा. प्रभात कुमार ¨सह, प्रधानाध्यापक परशुराम ओझा, श्रीकांत तिवारी, अजय कुमार ¨सह, सुरेंद्र कुमार ¨सह, मुखिया आमोद कुमार चंद्रवंशी, रामचंद्र ¨सह, बैकुंठ तिवारी, सीताराम तिवारी,संजय तिवारी, तीरथ पांडेय, सरस्वती विद्या मंदिर भभुआ के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ¨सह, अर्पणा कुमारी, अनिता अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजीव कुमार सिन्हा उर्फ मंटू, रामाकांत ¨सह, हाजी मुश्ताक अहमद उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी