जनहित में संघर्ष करेंगे जअपा के कार्यकर्ता

गोह स्थित जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के प्रखंड कार्यालय में बुधवार को जन अधिकार छात्र परिषद की प्रखंड स्तरीय बैठक की गई। संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Nov 2017 03:04 AM (IST) Updated:Fri, 03 Nov 2017 03:04 AM (IST)
जनहित में संघर्ष करेंगे जअपा के कार्यकर्ता
जनहित में संघर्ष करेंगे जअपा के कार्यकर्ता

औरंगाबाद। गोह स्थित जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के प्रखंड कार्यालय में बुधवार को जन अधिकार छात्र परिषद की प्रखंड स्तरीय बैठक की गई। संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी ने छात्र राजनीति को संघर्ष में बदलने का संकल्प लिया। कार्यकारिणी में प्रखंड अध्यक्ष नीतीश कुमार, उपाध्यक्ष इंदल कुमार, सचिव अमरेंद्र कुमार, महासचिव मिथिलेश कुमार, उपसचिव दामोदर कुमार, कोषाध्यक्ष कौशल कुमार मनोनित किए गए हैं। प्रदेश प्रवक्ता श्याम सुंदर व प्रखंड अध्यक्ष रामाधार राम उपस्थित थे। सभी ने कहा कि संरक्षक व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के नेतृत्व में बिहार परिवर्तन की अंगड़ाई ले रहा है। छात्र परिषद के प्रदेश महासचिव सह मगध प्रमंडल प्रभारी विजय कुमार उर्फ गोलू ने कहा कि गोह क्रांतिकारियों की धरती रही है। मगध की बौद्धिक ताकत गोह से मिलेगा, जिसे सियासतदानों ने खत्म कर दिया है। जिलाध्यक्ष बीजेंद्र कुमार यादव, भाष्कर पांडेय ने कहा कि व्यवस्था संघर्ष से बदलता है। बिरजू यादव, अमन कुमार, विकास कुमार, नीरज कुमार, दुर्गा कुमार, अक्षय कुमार समेत दर्जनों छात्र नेता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी