देव के विकास के लिए हरसंभव होगा प्रयास : एमएलसी

औरंगाबाद। देव प्रखंड मुख्यालय स्थित रानी पोखर मैदान में जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग द्वारा आयो

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Feb 2019 07:01 PM (IST) Updated:Tue, 12 Feb 2019 07:01 PM (IST)
देव के विकास के लिए हरसंभव होगा प्रयास : एमएलसी
देव के विकास के लिए हरसंभव होगा प्रयास : एमएलसी

औरंगाबाद। देव प्रखंड मुख्यालय स्थित रानी पोखर मैदान में जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय सूर्य महोत्सव का उद्धाटन मंगलवार को विधान पार्षद राजन कुमार ¨सह, डीएम राहुल रंजन महिवाल, एसपी डा. सत्यप्रकाश, जिला पार्षद शशिभूषण शर्मा एवं मुखिया उमा देवी ने संयुक्त रूप से किया। एमएलसी ने कहा कि देव के विकास के लिए हरसंभव प्रयास होगा। देव में प्रकाश की व्यवस्था के लिए करीब 100 सोलर लाइट लगाया जा रहा है। डीएम ने कहा कि देव की महिमा एवं गरिमा पूरे देव में विख्यात है। यहां के धार्मिक महत्व कई राज्यों तक फैला है। यहां का छठ पर्व में देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु आते है। कहा कि देव के विकास के लिए कई प्लान बनाया गया है। देव में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। ¨रग रोड निर्माण के लिए सड़कों का सर्वे किया गया है। जल्द ही ¨रग रोड का निर्माण शुरू होगा। डीएम ने कहा कि देव के विकास के लिए हम प्रयासरत है। एसपी ने कहा कि भगवान सूर्य पूरे विश्व को ऊर्जा देते हैं। इनकी ऊर्जा से ही हम सभी लोग जीवित हैं। भगवान सूर्य जिस तरह से सभी को एक समान ऊर्जा देते है। उद्धाटन के बाद पहुंची जिप अध्यक्ष नीतू ¨सह ने कहा कि देव में जिला परिषद की जमीन में विवाह मंडप का निर्माण कराया जाएगा। शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। जिला पार्षद, प्रखंड प्रमुख शांति देवी एवं मुखिया ने देव की महता पर चर्चा की। विकास करने की बात कही। उद्धाटन समारोह के दौरान सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं ने घोष दल के माध्यम से अपनी झलकियां प्रस्तुत की। एडीएम रामअनुग्रह नारायण ¨सह, प्रभारी डीडीसी गजेंद्र मिश्रा, एसडीओ डा. प्रदीप कुमार, एसडीपीओ अनूप कुमार, एएसपी अभियान राजेश कुमार ¨सह समेत जिला एवं पुलिस प्रशासन के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी