जयंती पर याद किए पूर्व मुख्यमंत्री

संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद ): देव कुल सामाजिक विकास संस्थान देवदत्त पुर द्वारा संचालित गुरुकुल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 10:21 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 10:21 PM (IST)
जयंती पर याद किए पूर्व मुख्यमंत्री
जयंती पर याद किए पूर्व मुख्यमंत्री

संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद ): देव कुल सामाजिक विकास संस्थान देवदत्त पुर द्वारा संचालित गुरुकुल मुफ्त शिक्षा सेवा संगठन में पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की जयंती मनाई गई। विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का विषय था भारतीय राजनीति में ईमानदार व्यक्तित्व। विचार गोष्ठी में बोलते हुए देव कुल सामाजिक विकास संस्था के संस्थापक शिक्षक गोपेंद्र कुमार सिन्हा गौतम ने वर्तमान समय में भोला पासवान शास्त्री जैसे ईमानदार राजनीतिक बहुत कम देखने को मिलते हैं। अपने समय के सबसे ईमानदार राजनेता थे जिन्हें बिहार को 1968 से 1971 के बीच तीन बार नेतृत्व प्रदान करने का मौका मिला। आगे चलकर वे दो बार केंद्रीय मंत्री भी बने पर उन्होंने कभी अपने सादा जीवन उच्च विचार से समझौता नहीं किया। विचार गोष्ठी में कुमारी चांदनी, कुमारी ललिता पासवान, कुमारी सुधा पासवान, सोनी यादव, लक्ष्मी यादव, कुमारी गुड़िया पासवान, काजल कुमारी शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी