आम तोड़ने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट

औरंगाबाद। कुटुंबा थाना के करमडीह गांव में रविवार को आम तोड़ने के विवाद को ले दो पक्ष में मारपीट की घट

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Jun 2018 11:16 PM (IST) Updated:Mon, 11 Jun 2018 11:16 PM (IST)
आम तोड़ने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट
आम तोड़ने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट

औरंगाबाद। कुटुंबा थाना के करमडीह गांव में रविवार को आम तोड़ने के विवाद को ले दो पक्ष में मारपीट की घटना घटी। बताया जाता है कि गांव के दिलीप ¨सह ने पेड़ से विजय ¨सह के पुत्र द्वारा आम तोड़ने का आरोप लगाया। हालांकि विजय ¨सह का कहना है कि उनका पुत्र आम के पेड़ के समीप खड़ा था। घटना को लेकर दोनों पक्ष में ठन गई। दोनों ओर से मारपीट होने लगी। घटना की सूचना दिलीप ¨सह ने कुटुंबा थाना को दी। पहली प्राथमिकी दिलीप ¨सह के बयान पर की गई है। गांव के विजय ¨सह, सकल ¨सह, विकास ¨सह, ¨टकु ¨सह, बुची ¨सह, अनिल ¨सह, कामता ¨सह, मयंक ¨सह रविरंजन एवं हिमाशु को नामजद किया गया है। दूसरी प्राथमिकी विजय ¨सह ने दर्ज करायी है। इसमें गांव के ही दिलीप ¨सह, अक्षय कुमार उर्फ छोटू, नीलम देवी एवं दिलीप ¨सह की पुत्री को नामजद बनाया गया है। पुलिस पदाधिकारी रामगुलाम राम ने दल बल के साथ करमडीह गांव पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली। थानाध्यक्ष सउद अख्तर ने बताया कि विजय ¨सह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी