बाल्मिकी जयंती पर विहिप का कार्यक्रम

मदनपुर खेल मैदान परिसर स्थित शिव मंदिर में रविवार को शरद पूर्णिमा पर विश्व हिदू परिषद द्वारा हिदुओं के महान धर्म ग्रंथ रामायण के रचयिता महर्षि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 05:57 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 05:57 PM (IST)
बाल्मिकी जयंती पर विहिप का कार्यक्रम
बाल्मिकी जयंती पर विहिप का कार्यक्रम

औरंगाबाद। मदनपुर खेल मैदान परिसर स्थित शिव मंदिर में रविवार को शरद पूर्णिमा पर विश्व हिदू परिषद द्वारा हिदुओं के महान धर्म ग्रंथ रामायण के रचयिता महर्षि बाल्मीकि की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता जिला मंत्री डॉ.संत प्रसाद एवं संचालन एकल विद्यालय के प्रशिक्षक गणेश कुमार ने की। सभी ने बाल्मीकि द्वारा रचित रामायण ग्रंथ को विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर, आरती के बाद पुष्पांजलि समर्पित किया गया। जिला मंत्री ने उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि महर्षि बाल्मीकि का जन्म आश्विन मास के शुक्ल पक्ष के शरद पूर्णिमा तिथि को हुआ था। शुरू की दौर में वे डाकू रत्नाकर के नाम से जाने जाते थे। इस तरह के कर रहे पाप कर्म से क्षुब्ध होकर उनका हृदय परिवर्तन हुआ। तत्वपश्चात महर्षि बाल्मीकि के नाम से प्रसिद्ध हुए। महर्षि बाल्मीकि ने सनातन संस्कृति के महान ग्रंथ की रचना संस्कृत में किया था। जो आज सभी हिदुओं के घर में पूजा जाता है। प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्जुन चौधरी, नगर अध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा, नीतेश, राजेश, कृष्णा कुमार सहित आचार्या नीरा कुमारी, करिश्मा, सविता, सीमा कुमारी, द्वौपदी देवी, रुबी कुमारी, संगीता कुमारी, अनुराधा कुमारी, बेबी देवी, मंजू देवी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी