वैदिक महायज्ञ का आयोजन

औरंगाबाद। बारुण थाना के पास राजेंद्र ¨सह अधिवक्ता के आवासीय परिसर में अखंड पाठ एवं विश्व शांति वैदिक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Apr 2018 07:01 PM (IST) Updated:Sun, 15 Apr 2018 07:01 PM (IST)
वैदिक महायज्ञ का आयोजन
वैदिक महायज्ञ का आयोजन

औरंगाबाद। बारुण थाना के पास राजेंद्र ¨सह अधिवक्ता के आवासीय परिसर में अखंड पाठ एवं विश्व शांति वैदिक महायज्ञ का आयोजन किया गया। ब्रह्म विद्या विहंगम योग के प्रखंड सेवा प्रभारी सुनील कुमार संगम की देख रेख में यज्ञ संपन्न कराया गया। अखंड के दौरान संतों ने यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। श्रीसंगम ने बताया कि स्वर्वेद का अर्थ स्वयं को जानते हुए ब्रह्म को जानना है। स्वर्वेद सभी वेदों का सार है। इसका प्रत्येक दोहा अमृत समान है। जिसके उच्चारण मात्र से मानव मात्र के अंदर सुख व शांति की अनुभूति प्राप्त होती है। श्रीशास्त्री ने राजेश रंजन व उनके साथ रहे श्रद्धाओं को हवन कराया। कहा कि हवन यज्ञ से शुद्ध वातावरण का निर्माण होता है। यज्ञ से निकले हुए धुंआ स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। भंडारा के साथ यज्ञ का समापन किया गया। उपमुखिया धर्मजीत यादव, रामाधार ¨सह, सुनील ¨सह, वीरनाथ, डा. श्यामनारायण गुप्ता, रामप्रसाद ¨सह, धर्मेंद्र पासवान, प्रकाश कुमार, उर्मिला देवी, शिवमती देवी, सुनैना देवी, मीरा देवी, कैलाश सोनी, डा. नंदकिशोर प्रसाद मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी