हाथ की सफाई से दूर रहे बीमारी

पाथ के प्रखंड मॉनिटर अरविंद सिन्हा ने हसपुरा प्रखंड के इटवा ग्राम में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 125 पर गुरुवार को सामुदायिक बैठक की। सेविका चिंता कुमारी, गीती देवी, कमला देवी, सोना देवी एवं रूपम कुमारी की मौजूदगी में स्वच्छता पर चर्चा की गई।

By Edited By: Publish:Fri, 09 Dec 2016 03:07 AM (IST) Updated:Fri, 09 Dec 2016 03:07 AM (IST)
हाथ की सफाई से दूर रहे बीमारी

औरंगाबाद। पाथ के प्रखंड मॉनिटर अरविंद सिन्हा ने हसपुरा प्रखंड के इटवा ग्राम में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 125 पर गुरुवार को सामुदायिक बैठक की। सेविका चिंता कुमारी, गीती देवी, कमला देवी, सोना देवी एवं रूपम कुमारी की मौजूदगी में स्वच्छता पर चर्चा की गई। अरविंद ने कहा कि अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह साफ करें, इससे जानलेवा बीमारियों से बच सकेंगे। अपने चेहरे से ज्यादा अपने हाथों की सफाई पर जोर दें। इससे स्वस्थ व मस्त रहेंगे। कहा कि बीमारी से मुक्ति के लिए यह आवश्यक है। अपने घर, अपने घर के आसपास एवं नाली की सफाई पर जोर दिया। बताया कि गंदगी से कई तरह की बीमारिया जैसे - पोलियो, डायरिया, पीलिया, हेपेटाइटिस, मलेरिया, डेंगू, मस्तिष्क ज्वर एवं चिकनगुनिया होती है। प्रत्येक दिन हमें कम से कम छह बार हाथ बेहतर तरीके से धोना चाहिए। शौच से आने के बाद, घर की गंदगी साफ करने के बाद, खाना बनाने, खाना निकालने, खाना खाने के पहले और खाना खाने के बाद अपने हाथों को जरूर धोना चाहिए।

chat bot
आपका साथी