नाम जोड़ने को जमा हुए 1461 फार्म

मतदाताओं का नाम जोड़ने को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Dec 2017 06:22 PM (IST) Updated:Fri, 22 Dec 2017 06:22 PM (IST)
नाम जोड़ने को जमा हुए 1461 फार्म
नाम जोड़ने को जमा हुए 1461 फार्म

औरंगाबाद। मतदाताओं का नाम जोड़ने को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बीडीओ अशोक प्रसाद ने बताया कि 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलाए गए विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान 4942 फार्म जमा किए गए हैं जिसे आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय को भेजा जा रहा है। बताया कि प्रपत्र छह यानी नाम जोड़ने के लिए 1461 फार्म जमा हुए हैं। 779 महिलाओं एवं 682 पुरुषों ने नया नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र जमा किया है। प्रपत्र 7 यानी नाम काटने हेतु 2894 फार्म जमा हुए हैं, जिसमें 1246पुरुष एवं 1648 महिलाओं के हैं। नाम संशोधन करने के लिए 345 फार्म जमा हुए हैं, जिसमें पुरुषों के 187 एवं महिलाओं के 158 शामिल है। प्रपत्र 8 के 242 फार्म जमा हुए हैं, जिनमें पुरुषों के 139 एवं महिलाओं के 103 शामिल है।

chat bot
आपका साथी