किसान हित में आंदोलन करेंगे पैक्स अध्यक्ष

संवाद सूत्र, अंबा (औरंगाबाद) : प्रखंड मुख्यालय स्थित व्यापार मंडल कार्यालय में रविवार को पैक्स अध्

By Edited By: Publish:Sun, 24 May 2015 08:10 PM (IST) Updated:Sun, 24 May 2015 08:10 PM (IST)
किसान हित में आंदोलन करेंगे पैक्स अध्यक्ष

संवाद सूत्र, अंबा (औरंगाबाद) :

प्रखंड मुख्यालय स्थित व्यापार मंडल कार्यालय में रविवार को पैक्स अध्यक्षों ने बैठक की। कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन संजय कुमार सिंह की मौजूदगी में पैक्स अध्यक्षों ने धान का पैसा भुगतान नही किए जाने पर आंदोलन करने का निर्णय लिया। अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने की। चेयरमैन ने कहा कि पैक्स एवं व्यापार मंडल द्वारा किसानों से खरीद किये गए धान राज्य खाद्य निगम द्वारा स्वीकार न किए जाने के विरोध में 28 एवं 29 मई को किसानों के साथ समाहरणालय के समक्ष धरना एवं प्रदर्शन किया जाएगा। पैक्स अध्यक्षों ने कहा कि एसएफसी दो दिनों के अंदर पैसा का भुगतान करें। पैक्स एवं व्यापार मंडल द्वारा 31 मार्च तक किसानों से खरीद किए गए धान को स्वीकार करने की बात कही गई। यह मांग नहीं मानी जाती तो एक जून को व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं पैक्स अध्यक्ष किसानों के साथ समाहरणालय, जिला सहकारिता पदाधिकारी के कार्यालय एवं राज्य खाद्य निगम कार्यालय को पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाएगा। जगनारायण सिंह, अध्यक्ष छोटे लाल पांडेय, कपिलदेव पाण्डेय, अशोक कुमार सिंह, राज कुमार सिंह, कृष्णा सिंह, प्रेम शंकर सिंह, कुमुद रंजन मिश्र, योगेंद्र मेहता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी