पाच दिवसीय अंबे महोत्सव का आगाज

संवाद सूत्र, अंबा (औरंगाबाद) : उच्च विद्यालय चिल्हकी खेल मैदान पर मंगलवार को पाच दिवसीय अंबे महोत

By Edited By: Publish:Tue, 21 Apr 2015 06:29 PM (IST) Updated:Tue, 21 Apr 2015 06:29 PM (IST)
पाच दिवसीय अंबे महोत्सव का आगाज

संवाद सूत्र, अंबा (औरंगाबाद) :

उच्च विद्यालय चिल्हकी खेल मैदान पर मंगलवार को पाच दिवसीय अंबे महोत्सव का शुभारंभ किया गया। थानाध्यक्ष अरूण कुमार ने हरी झडी दिखाकर महोत्सव का आगाज किया। समिति के अध्यक्ष रामप्रसिद्ध सिंह केसरी, संयोजक सिद्धेश्वर विद्यार्थी, अरविंद पासवान, वेदप्रकाश तिवारी, शिवदेव पांडेय, नरसिंह पांडेय, लखराज पांडेय, नागेंद्र सिंह ने मंदिर में पूजा कर महोत्सव के विधिवत शुभारंभ घोषणा की। महोत्सव शुरूआत के साथ मां की भक्ति में श्रद्धालु लीन हो गए हैं। अंबा एवं आसपास के इलाके का माहौल भक्तिमय हो गया है। महोत्सव के जागरूकता को लेकर बच्चों ने बाजार भ्रमण किया। महोत्सव को लेकर मा सतबहिनी मंदिर की आकर्षक सजावट की गई है। कार्यक्रम को ले आयोजन समिति में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर संस्थापक स्व. महाराज पाण्डेय के पौत्र नीलेश कुमार के द्वारा पूरी, बुंदिया व सब्जी का निश्शुल्क वितरण स्टाल लगाकर किया जा रहा है। नीलेश ने बताया कि उनके परिजनों द्वारा संस्थापित मा सतबहिनी मंदिर परिसर में हजारों भक्तों की सेवा से उन्हे आत्मिक आनंद मिलता है।

chat bot
आपका साथी