कमात गांव में अयोध्या की अनुभूति

संवाद सूत्र, मदनपुर (औरंगाबाद) : कमात गांव में मंदिरों की श्रृंखला है। यूं कह लीजिए कहने को गांव ह

By Edited By: Publish:Fri, 23 Jan 2015 08:47 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jan 2015 08:47 PM (IST)
कमात गांव में अयोध्या की अनुभूति

संवाद सूत्र, मदनपुर (औरंगाबाद) :

कमात गांव में मंदिरों की श्रृंखला है। यूं कह लीजिए कहने को गांव है पर घुमने में अयोध्या की अनुभूति होती है। हर दस कदम पर गांव में मंदिर बना है। ग्रामीण बबन सिंह, मिथिलेश सिंह एवं युगल किशोर सिंह के अनुसार गांव में 51 मंदिर है। गांव के सभी दिशाओं में मंदिर की स्थापना की गई है। ग्रामीण खुशहाल हैं। गांव में विद्यालय है। सभी गलियां पक्की है। ग्रामीण भगवत भजन में लीन रहते हैं। ग्रामीण प्रदीप सिंह, चंद्रशेखर सिंह, अनुज सिंह ने बताया कि गांव में 10 से अधिक हनुमान मंदिर है। गांव के जिस दिशा में जाइए हनुमान मंदिर मिल जाएगा। यहां दुर्गा मंदिर निर्माण को लेकर गोलीबारी भी हुई थी। दुर्गा मंदिर में मां का दर्शन करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर के कारण गांव में शांति रहती है। प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को भजन संध्या का कार्यक्रम होता है। कार्यक्रम में सभी वर्ग के ग्रामीण भाग लेते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उच्च विद्यालय की कमी हमेशा खलती है। ग्रामीणों ने मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में परिणत करने की मांग की है। बताया कि विधायक अशोक कुमार सिंह एवं भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल शरण सिंह ने विद्यालय की समस्या सुलझाने का आश्वासन दिया है।

chat bot
आपका साथी