पैक्स के विकास को लेकर बैठक

संवाद सूत्र, ओबरा (औरंगाबाद) : प्रखंड के खुदवां मध्य बिहार ग्रामीण बैंक परिसर में पैक्स कार्यकारिणी

By Edited By: Publish:Wed, 26 Nov 2014 05:46 PM (IST) Updated:Wed, 26 Nov 2014 05:46 PM (IST)
पैक्स के विकास को लेकर बैठक

संवाद सूत्र, ओबरा (औरंगाबाद) : प्रखंड के खुदवां मध्य बिहार ग्रामीण बैंक परिसर में पैक्स कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष मनीष कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न हुई। अध्यक्ष ने कहा कि सदस्यों के सहयोग से पैक्स का विकास किया जाएगा। धान खरीद पर चर्चा की गई। अध्यक्ष ने कहा कि किसानों को बेहतर सुविधा मुहैया कराना हम सभी का कर्तव्य है। किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने, जन वितरण का लाभ सभी लाभुकों को देने, किसानों को केसीसी देने एवं 200 एमटी का गोदाम बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। सदस्य रामपरीखा सिंह, शत्रुघ्न शर्मा, शैलेश शर्मा, प्रियंका देवी, शिव सिंह, लल्लू चौधरी, सुमन देवी उपस्थित थे। वहीं बेल पंचायत भवन में कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को पैक्स अध्यक्ष सुबोष कुमार उर्फ बोस की अध्यक्षता में की गई। धान अधिप्राप्ति पर चर्चा की गई। सदस्य विनय राम, जितेंद्र चौहान, ममता देवी, रामधीर यादव उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी