गंगा, यमुना, सरस्वती है एनडीए : लोजपा

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : लोजपा के संगठन प्रभारी रामनरेश सिंह, पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ

By Edited By: Publish:Fri, 21 Nov 2014 07:01 PM (IST) Updated:Fri, 21 Nov 2014 07:01 PM (IST)
गंगा, यमुना, सरस्वती है एनडीए : लोजपा

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद :

लोजपा के संगठन प्रभारी रामनरेश सिंह, पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू, जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह एवं लोजपा नेता मनोज शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि एनडीए गंगा यमुना सरस्वती है। गंगा के रूप में भाजपा, यमुना लोजपा एवं सरस्वती रालोसपा है। लोजपा का उद्देश्य उन घरों में चिराग जलाना है, जो अब तक विकास से वंचित हैं। रामनरेश ने कहा कि लोकसभा चुनाव में नीतीश एवं लालू हार गए तो महागठबंधन बना लिया। मुख्यमंत्री रहते नीतीश ने कार्यकर्ताओं से बात नहीं की। जब सत्ता चली गई तो कार्यकर्ता को जगाने निकले हैं। जदयू एवं राजद से जनता का मोह भंग हो गया है। चुटकी लेते हुए कहा कि कंबल के धोखा में भालू निकल गया। पूर्व विधायक डब्लू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत का भविष्य संवार रहे हैं। ईश्वर के दूत हैं। उनके नेतृत्व में देश एवं बिहार विकास करेगा। नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि तेरा जादू नहीं चलेगा सपेरे। जनता अब धोखा में नहीं पड़ेगी। लोजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी की नीतियों को आमजन के बीच प्रचारित किया जाएगा। विकास के मार्ग से सभी वर्ग के लोगों को जोड़ना है। लोजपा के स्थापना दिवस पर 27 नवंबर को गांधी मैदान में कार्यक्रम आयोजित की गई है। पार्टी नेता प्रो. विजय सिंह, सत्याचरण मलतियार, कुसुम देवी, अजय पासवान, रतनुआं के अशोक कुमार सिंह उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी