रंगोली के बीच बच्चों ने मनाई दिवाली

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : साहित्य रंगमंच एवं ललित कला को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारत

By Edited By: Publish:Fri, 24 Oct 2014 06:46 PM (IST) Updated:Fri, 24 Oct 2014 06:46 PM (IST)
रंगोली के बीच बच्चों ने मनाई दिवाली

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद :

साहित्य रंगमंच एवं ललित कला को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के कलाकारों ने दीपावली पर रंगोली बनाकर उत्सव मनाया। कहा कि रंगोली के बीच दिवाली मनाना बेहद खूबसूरत लगता है। संस्था के कलाकारों ने रंगोली बनाने के बाद दीप प्रज्वलित कर उत्सव मनाया। दिवाली के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वरीय सदस्य प्रकाश, मीडिया प्रभारी सचिन सिन्हा, सुरभी, खुशी, फ्रूटी, पायल, विश्वनाथ एवं प्रीतम ने कहा कि भारतीय संस्कृति का दायरा मजबूत है। दिवाली की ज्योति से देश जगमगा रहा है। विश्वनाथ, कार्यालय प्रमुख सचिन एवं अध्यक्ष रंजय अग्रहरी ने बताया कि संस्था द्वारा 2 नवंबर को परिवार मेला आयोजित की गई है। सत्यचंडी पहाड़ के पास संस्था के सदस्य एवं उनके परिवार शामिल होंगे। सभी ने कहा कि दीपों का पर्व दीपावली व्यक्ति के जीवन प्रकाश बिखेरता है। प्रीतम, राधा, वर्षा, संस्कृति, मेघनाथ, प्रकाश, सौरभ उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी