श्रद्धा के साथ करें सेवा : विधायक

जेएनएन, औरंगाबाद : छठ मेला को लेकर देव में सोमवार को सफाई अभियान जारी रहा। विधायक रामाधार सिंह के ने

By Edited By: Publish:Mon, 20 Oct 2014 06:20 PM (IST) Updated:Mon, 20 Oct 2014 06:20 PM (IST)
श्रद्धा के साथ करें सेवा : विधायक

जेएनएन, औरंगाबाद : छठ मेला को लेकर देव में सोमवार को सफाई अभियान जारी रहा। विधायक रामाधार सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं मजदूरों ने सड़कों की सफाई की। विधायक ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सेवा भावना से कार्य करें। देव में आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसका ख्याल रखें। वैसे भी देव सामाजिक सौहार्द का प्रतीक रहा है। सफाई में 70 मजदूर लगाए गए थे। भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह, रामकेवल सिंह, प्रखंड भाजपा अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, राजू कुमार, ब्रजेंद्र सिंह, बारुण प्रखंड अध्यक्ष धनंजय शर्मा, भवानीपुर पैक्स अध्यक्ष रामानुज सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष संजीव कुमार पंत उपस्थित रहे। विधायक ने बताया कि छठ तक प्रतिदिन सफाई में 50 से 70 मजदूर लगेंगे। स्थानीय लोगों के सहयोग से सफाई कार्य कराया जा रहा है। 50 लाख रुपये की लागत से देव धर्मशाला का निर्माण हुआ है। अगले वर्ष इसे और वृहद रूप दिया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सूर्य कुंड तालाब में स्वच्छ जल भरा गया है। श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसका ख्याल रखा जाएगा।

chat bot
आपका साथी