सड़क से न्यायालय तक लड़ेंगे लड़ाई

By Edited By: Publish:Mon, 01 Sep 2014 11:25 AM (IST) Updated:Mon, 01 Sep 2014 11:25 AM (IST)
सड़क से न्यायालय तक लड़ेंगे लड़ाई

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद :

सिंचाई विभाग मौसमी कर्मचारी संघर्ष समिति की बैठक रविवार को बड़ा पानी टंकी परिसर में किया गया। महासंघ के जिला सचिव शंकर लाल ने संबोधित किया। कहा कि लड़ाई लड़ने के लिए सड़क से लेकर न्यायालय तक तैयार रहें। आंदोलन तब तक चलेगा जब तक कि न्याय नहीं मिल जाता। सुनील कुमार सिंह, शिवध्यान, देव गिरी, अजय कुमार सिंह, उपेंद्र कुमार, देवपूजन सिंह, रघुवंश कुमार सिंह, मोहन पासवान एवं अवधेश मेहता ने कहा कि मुख्य अभियंता के समक्ष एक माह तक आंदोलन किया गया। आंदोलन चला परंतु न्याय नहीं मिला। मौसमी कर्मचारियों ने कहा कि वरीयता सूची मुख्य अभियंता को उपलब्ध करा दी गई है। सूची मिलने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। रवींद्र सिंह, रामचंद्र यादव, रघुवंश मेहता, मोहन पासवान, भिक्षण राम, राजेश्वर मेहता, त्रिवेणी राम, सत्यदेव प्रसाद सिंह, चंद्रशेखर सिंह, अनिल रजक एवं कृष्णा तिवारी ने अपने विचार रखे। सभी ने कहा कि मौसमी कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है। वरीयता सूची के अनुसार कर्मचारियों की नियुक्ति जल संसाधन विभाग में करने, 8 से 13 सितंबर तक काला बिल्ला लगाकर काम करने, 13 सितंबर को डीएम से मिलने, महासंघ के राज्य सम्मेलन में भाग लेने का निर्णय लिया गया। सभी ने कहा कि समस्या का समाधान नहीं निकाला गया तो 23 सितंबर को प्रदर्शन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी