शिक्षकों को मिलना चाहिए उचित सम्मान

अरवल। प्रखंड क्षेत्र के बाल विकास विद्यालय निघवां में एक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए छात्र जदयू के जिलाध्यक्ष कुणाल कुमार यादव ने कहा कि समाज में शिक्षकों को उचित सम्मान मिलनी चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Nov 2018 12:32 AM (IST) Updated:Wed, 07 Nov 2018 12:32 AM (IST)
शिक्षकों को मिलना चाहिए उचित सम्मान
शिक्षकों को मिलना चाहिए उचित सम्मान

अरवल। प्रखंड क्षेत्र के बाल विकास विद्यालय निघवां में एक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए छात्र जदयू के जिलाध्यक्ष कुणाल कुमार यादव ने कहा कि समाज में शिक्षकों को उचित सम्मान मिलनी चाहिए। शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कलांतर से हमारे देश में शिक्षकों को उंचा स्थान दिया गया है। किसी भी सफल व्यक्ति के पीछे उसके गुरु या शिक्षकों का ही हाथ रहा है। शिक्षक भी अपनी मर्यादा के अनुरूप कार्य करें और गुरु-शिष्य की पुरानी परंपरा को कायम रखें जिसे भारत के विश्वगुरु ने ख्याति दिलाइ थी। उन्होंने कहा कि शिक्षा का स्तर सुधारने में छात्र, शिक्षक तथा अभिभावक की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। शिक्षकों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। क्योंकि उनके कंधे पर देश के नौनिहालों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी है। अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य नवलेश कुमार तथा संचालन संजय कुशवाहा ने किया।इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष रवि प्रकाश, विद्यालय निदेशक सुनील कुमार मालाकार, धीरेंद्र कुमार मिश्रा, वैभव कुमार, महेंद्र प्रसाद, रमेश कुमार तथा ममता कुमारी आदि लोगों ने भी अपना विचार व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी