केंद्रीय टीम की जांच में उजागर हुई कई अनियमितता

अरवल। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रतिनियुक्त केंद्रीय टीम के अधिकारियों ने शनिवार को जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Feb 2019 12:53 AM (IST) Updated:Sun, 24 Feb 2019 12:53 AM (IST)
केंद्रीय टीम की जांच में उजागर हुई कई अनियमितता
केंद्रीय टीम की जांच में उजागर हुई कई अनियमितता

अरवल। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रतिनियुक्त केंद्रीय टीम के अधिकारियों ने शनिवार को जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। पदाधिकारियों द्वारा ग्रामीणों से बातचीत कर योजनाओं की क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की गई। करपी प्रखंड के खजूरी पंचायत में आवास योजना के तहत स्थलीय सत्यापन में बड़ी अनियमितता सामने आई। ग्रामीण सुरेश ¨सह दो वर्ष पहले ही गांव छोड़कर चले गए हैं फिर भी उनके नाम पर आवास योजना के तहत एक लाख तीस हजार रूपए की निकासी का मामला सामने आया। अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने मनरेगा के तहत किए गए कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों तथा मनरेगा कार्यकर्ताओं से बातचीत कर विकास कार्यों की जानकारी हासिल की गई। अधिकारियों ने मजदूरी निर्माण सामाग्री, अनुपात कार्य दिवस, श्रमिकों के भुगतान और जीओ टैग समेत अन्य कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई। खजूरी के ग्रामीणों के शिकायत पर पंचायत समिति के अनुशंसा पर निर्माण हुए बिना ही कनीय अभियंता द्वारा मापी पुस्तिका अंकित कर भुगतान कर दिए जाने की शिकायत की गई। जांच टीम में शामिल अभय यादव तथा एसके मिश्रा ने बताया कि एक-एक कर विभिन्न पंचायतों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कलेर प्रखंड के उसरी, जयपुर, इंजोर तथा कुर्था प्रखंड के इब्राहिमपुर, ¨पजरावां और नदौरा पंचायत में संचालित केंद्रीय योजनाओं की जांच की गई। अधिकारियों ने कहा कि जांच रिपोर्ट ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार तथा केंद्रीय पंचायती राज विभाग को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के बाद मंत्रालय द्वारा कार्रवाई निर्धारित की जाएगी। मंत्रालय जिलाधिकारी को कार्रवाई के लिए पत्र प्रेषित करेगी। इस मौके पर मनरेगा के सहायक अभियंता संजय गांधी, करपी के प्रोग्राम पदाधिकारी, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक रंजन समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। जांच के दौरान स्थानीय मुखिया ने टीम के लोगों का सकारात्मक सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी