सीएम का पुतला फूंक कुशवाहा समाज ने जताया विरोध

अरवल। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के तत्वावधान में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 12:48 AM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 12:48 AM (IST)
सीएम का पुतला फूंक कुशवाहा समाज ने जताया विरोध
सीएम का पुतला फूंक कुशवाहा समाज ने जताया विरोध

अरवल। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के तत्वावधान में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका गया। महासभा के जिलाध्यक्ष निरंजन कुशवाहा के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकाला गया। यह मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचा जहां पुतला दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके उपरांत सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को अमर्यादित भाषा से संबोधन करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कड़ा विरोध जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह घटना पूरे कुशवाहा समाज के लिए अपमान की बात है। हमलोग सभी अपने आप को अपमानित महसूस कर रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि कुशवाहा समाज के कारण ही नीतीश कुमार 15 वर्षों से मुख्यमंत्री की गदी पर बैठे हैं। लेकिन इस समाज के नेताओं के प्रति एहसान जताने की बजाए उनके द्वारा अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। यदि वे अपने शब्द को वापस लेते हुए सार्वजनिक रुप से माफी नहीं मांगते हैं तो आने वाले समय में इस समाज के लोग उन्हें अपनी औकात बताएंगे। इस मौके पर मनीष कुमार कुशवाहा, अजीत कुशवाहा, सुदर्शन कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, अवध कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी