जमुई में सम्राट बोले- बिहार में कब किसकी हत्‍या हो जाए, कोई गारंटी नहीं: इधर, अरवल BJP जिलाध्यक्ष जान बचा भागे

Arwal BJP Jila Adhyaksh Dharmendra Tiwari Chased By Criminals अरवल भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी पर शुक्रवार की रात अपराधियों ने जानलेवा हमले का प्रयास किया। करपी-इमामगंज मुख्य पथ पर करीब एक किमी तक अपराधियों ने उनका पीछा किया।

By dheeraj kumarEdited By: Publish:Fri, 02 Jun 2023 11:24 PM (IST) Updated:Fri, 02 Jun 2023 11:24 PM (IST)
जमुई में सम्राट बोले- बिहार में कब किसकी हत्‍या हो जाए, कोई गारंटी नहीं: इधर, अरवल BJP जिलाध्यक्ष जान बचा भागे
सम्राट बोले- बिहार में कब किसकी हत्‍या हो जाए, कोई गारंटी नहीं: इधर, अरवल BJP जिलाध्यक्ष जान बचा भागे

HighLights

  • अरवल भाजपा जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमले का प्रयास
  • अपराधियों ने एक किमी तक किया पीछा

करपी (अरवल), संवाद सहयोगी: अरवल भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी पर शुक्रवार की रात अपराधियों ने जानलेवा हमले का प्रयास किया। करपी-इमामगंज मुख्य पथ पर करीब एक किमी तक अपराधियों ने उनका पीछा किया।

वंशी प्रखंड के सरवाली गांव निवासी भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी जिला मुख्यालय में पूर्व मंत्री प्रेम कुमार के साथ प्रेस वार्ता में शामिल होने के बाद रात नौ बजे अपनी बोलेरो गाड़ी से वापस घर लौट रहे थे। करपी-इमामगंज मुख्य पथ पर दो मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने रामापुर से उनका पीछा शुरू कर दिया।

हालात समझकर बिना किसी देरी तेज कर दी वाहन की रफ्तार

खजुरी पावरग्रिड के निकट ओवरटेक करते हुए बाइक सवार अपराधियों ने उनकी गाड़ी के आगे मोटरसाइकिल रोक दी।

इसके बाद हाथ में पिस्टल लहराते हुए गाली-गलौज करते हुए जिलाध्यक्ष की गाड़ी के करीब आने लगे। मौके की नजाकत भाजपा जिलाध्यक्ष ने वाहन की रफ्तार तेज कर दी और सड़क के बीचोंबीच खड़ी बाइक के बगल से निकल गए।

बाइक सवारों ने फिर उनका पीछा शुरू किया। सहदेव यादव कॉलेज तक उनका पीछा करने के बाद बाइक सवार अपराधी तेरा पथ में घुस गए, जिसके बाद जिलाध्यक्ष करपी थाने पहुंचे।

पुलिस ने अपराधियों की धर-पकड़ के लिए गश्ती तेज की

पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। जिलाध्यक्ष द्वारा बताए गए मार्ग पर अपराधियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस ने गश्ती तेज कर दी। विधायक ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी के लिए थाने में आवेदन दिया है।

धर्मेंद्र तिवारी लंबे समय से भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। अरवल भाजपा कार्यसमिति के सदस्य भी रह चुके हैं। पहली बार अरवल जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी पार्टी ने सौंपी है। जनहित के मुद्दों को लेकर हमेशा सक्रिय रहते हैं।

बता दें कि शुक्रवार को जमुई में एक दि‍वसीय दौरे पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष सम्राट चौधरी ने राज्य सरकार को प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर घेरते हुए कहा कि राज्‍य में कब किसकी हत्‍या हो जाए, इसकी कोई गारंटी नहीं है।

chat bot
आपका साथी