मृतकों के परिजनों को दी गई सहायता राशि

अरवल। एंबुलेंस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को तत्कालीन सहायता के तहत 20-20 हजार रूपए का चेक प्रदान किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 01:25 AM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 01:25 AM (IST)
मृतकों के परिजनों को दी गई सहायता राशि
मृतकों के परिजनों को दी गई सहायता राशि

अरवल। एंबुलेंस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को तत्कालीन सहायता के तहत 20-20 हजार रूपए का चेक प्रदान किया गया। करपी प्रखंड के बेलखरा तथा कुर्था के गंगापुर में विधायक सत्यदेव कुशवाहा की मौजूदगी में अधिकारियों ने सहायता राशि का चेक प्रदान किया। इस मौके पर विधायक ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना देते हुए कहा कि इस हृदयविदायक घटना से हमलोग काफी मर्माहत हैं। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ सभी लोग खड़े हैं। मौके पर बेलखरा में मुखिया अर¨वद पटेल ने कबीर अंत्येष्टि की राशि भी परिजनों को प्रदान किया। गंगापुर में प्रखंड प्रमुख अनिल पासवान, जिप के पूर्व अध्यक्ष मसरूर अहमद, मुखिया सागीर हुसैन, इं शाहनवाज अख्तर उर्फ बॉबी मल्लिक, अरशद करीम, जदयू नेता जितेंद्र कुशवाहा, भाजपा के मंडल अध्यक्ष रामाशीष दास, मुश्तकीन अंसारी आदि लोग मौजूद थे। इधर कलेर के मनेरी बिगहा गांव में मृतक जहांगीर के परिजनों को प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने 20 हजार रूपए का चेक प्रदान किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख मो सिराज भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी