गुजरात व मध्यप्रदेश की तरह बिहार में भी निजी वाहन टोल मुक्त हो : दक्षिणेश्वर

संसू रेणुग्राम (अररिया) सामाजिक कार्यकर्ता दक्षिणेश्वर प्रसाद राय ने बिहार सरकार से टोल

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Aug 2022 08:31 PM (IST) Updated:Tue, 23 Aug 2022 08:31 PM (IST)
गुजरात व मध्यप्रदेश की तरह बिहार में भी निजी वाहन टोल मुक्त हो : दक्षिणेश्वर
गुजरात व मध्यप्रदेश की तरह बिहार में भी निजी वाहन टोल मुक्त हो : दक्षिणेश्वर

संसू, रेणुग्राम (अररिया): सामाजिक कार्यकर्ता दक्षिणेश्वर प्रसाद राय ने बिहार सरकार से टोल टैक्स लेना बंद करने की मांग की है। कहा कि गुजरात और मध्यप्रदेश के तरह बिहार में भी निजी वाहनों से सरकार टोल लेना बंद करवाए। उन्होंने बताया कि अररिया के हड़ियाबारा में स्थित टोल प्लाजा के खिलाफ दो अलग अलग आनलाइन आरटीआई जून 2022 के आखिरी में डाला है। प्रथम अपील भी दायर किया गया लेकिन उससे भी अबतक विभाग का जवाब कोई जवाब नहीं आया तो फिर 23 अगस्त को भी द्वितीय अपील दायर कर दिया गया है। जिसका डायरी नंबर 645746 है। इस विषय पर विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की उन्होंने आरटीआइ के माध्यम से एनएचआई से जवाब मांगा है की (1) जिस समय टाल प्लाजा का निर्माण गाडियों से टोल वसूली के लिए किया गया था उस समय कितनी राशि का लक्ष्य रखा गया है और कबतक के लिए, अगर टोल निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पुरा वसूली कर लिया गया है। वर्तमान में जो टोल आम नागरिकों से लिया जा रहा है क्या वह आर्थिक अपराध की श्रेणी में नहीं आता है क्या? इससे सरकार के राजस्व में भी चुना लगाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है जो भी स्थिति है उसका पुर्ण विवरण उपलब्ध कराने के लिए एनएचआइ को आरटीआइ के माध्यम से कहा गया है।(2) दूसरे आरटीआई में उन्होंने विभाग से पूछा है की क्या लोकल नंबर की प्राईवेट गाडियों से टोल वसूली करने का कोई सरकार आदेश या विभाग का एग्रीमेंट है क्या? इस संदर्भ में विभाग के द्वारा संपूर्ण दस्तावेज की मांग है। सामाजिक कार्यकर्ता ने आशंका जताई है की लोकल गाडियों से अवैध रूप से टोल वसूली की जा रही है क्योंकि पूर्णिया में वहां की लोकल नंबर वाली किसी भी प्राइवेट गाडियों से टोल की वसूली नहीं किया जाता है।

chat bot
आपका साथी