सांस्कृतिक कार्यक्रम में बही मैथिली गीतों की गंगा

सहरसा। विद्यापति स्मृति संस्थान लक्ष्मीनियां में पांचवां स्थापना दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम म

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 01:57 AM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 01:57 AM (IST)
सांस्कृतिक कार्यक्रम में बही मैथिली गीतों की गंगा
सांस्कृतिक कार्यक्रम में बही मैथिली गीतों की गंगा

सहरसा। विद्यापति स्मृति संस्थान लक्ष्मीनियां में पांचवां स्थापना दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम में संजीव कश्यप ने बहायी मैथिली गीतों की गंगा। इस मौके पर रामसेवक ठाकुर की टीम द्वारा भव्य आयोजन किया गया। जिसमें ज्योति प्रिया, राजनीति रंजन, संजीव कश्यप ने पारम्परिक लोकगीत, विद्यापति गीत, सामा चकेबा, जट जटिन, सोहर, लगनी, झरनी, झिझिया, सम्दाउन जैसे मधुर गीत से दर्शकों का मन मोहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम से पहले मैथिली कवि सम्मेलन में डॉ धीरज ¨सह, प्रो कमल मोहन ठाकुर, रामकुमार ¨सह, मुख्तार आलम, आनंद झा, सुभाष चन्द्र झा, संदीप कश्यप, केडी शर्मा सहित बड़ी संख्या में कवियों ने कविता पाठ कर समाज को संगठित रहने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व मुखिया अरविन्द यादव, पप्पू यादव, वीरेन्द्र यादव, पूर्व मुखिया अनिल राम आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी