विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India-Nepal Border: बिहार से नेपाल जा रहे तस्करों और SSB में झड़प, एक जवान घायल

By Anil Kumar TripathiEdited By: Shivam Bajpai
Published: Mon, 31 Oct 2022 09:33 PM (IST)

India-Nepal Border बिहार से नेपाल जा रहे गेहूं लदे ट्रक को रोकने के दौरान तस्कर एसएसबी जवानों से उलझ गए। ...और पढ़ें

India-Nepal Border, Bihar News- अररिया स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हुई झड़प।
India-Nepal Border, Bihar News- अररिया स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हुई झड़प।

जागरण संवाददाता, अररिया: गेहूं लदा ट्रक नेपाल जाने से रोकने पर तस्करों और एसएसबी जवान के बीच सोमवार को झड़प हो गई। जिसमें एक जवान घायल हो गया। इलाज के लिए फारबिसगंज अस्पताल लाया गया। एसएसबी ने लाठी चार्ज किया। एक को हिरासत में लिया गया है। ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।

घटना फारबिसगंज प्रखंड के कुलहनिया चंदामोहन गांव की है जो नो मैंस लैंड का एरिया है। एसएसबी जवानों व ग्रामीणों के बीच झड़प होने से एक जवान बुरी तरह घायल हो गया। घायलावस्था में इलाज के लिए उसे फारबिसगंज अस्पताल लाया गया। वही एक को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना को देखते हुए बड़ी संख्या में जवानों को बुलाना पड़ा। जिसमें तीन कैंपों महिला व पुरूष जवानों को बड़ी संख्या में बुलाना पड़ा।

यह भी पढ़ें: बड़ी मन्नत से हुई थी जिस पुत्ररत्न की प्राप्ति, उसी ने छठ पूजा के बाद मां को मार डाला

स्थानीय लोगों ने किया हमला

एसएसबी 56 वीं बटालियन जोगबनी के असिस्टेंट कमांडेंट दीपक कुमार ने बताया कि स्तंभ संख्या 174/2 के पास एसएसबी के जवानों ने गेहूं लदा दो ट्रैक्टर को नो मैंस लैंड से नेपाल जाने से रोका, लेकिन वहां के स्थानीय लोगों ने जवानों पर हमला कर दिया, जिसमें एक जवान घायल हो गया। घायल जवान सुनील सेन 56 वीं बटालियन के हैं। वहीं एमडी मेराज जो गेहूं का मालिक बताता है, उसे जवानों द्वारा हिरासत में लिया गया है। उसपर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

11 टन गेहूं बरामद

ट्रैक्टर पर करीब 11 टन गेहूं बताया जाता है ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। गेहूं की जब्ती सूची बनाकर जवानों द्वारा कैंप लाया गया है। बताया जाता है कि फारबिसगंज प्रखंड और कुर्साकांटा प्रखंड के बीच सोनामनी गोदाम थाना क्षेत्र के सीमा पर पड़ने वाला चंदा मोहन गांव जो नो मैंस लैंड एरिया में बसा हुआ है। एसएसबी अलर्ट मोड पर है। लगातार गांव में कैंप किया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।