शिक्षा के क्षेत्र में सुधार प्रमुख दायित्व

अररिया।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई अररिया का एक दिवसीय सम्मेलन रविवार को स्थानीय मि

By Edited By: Publish:Sun, 28 Aug 2016 11:54 PM (IST) Updated:Sun, 28 Aug 2016 11:54 PM (IST)
शिक्षा के क्षेत्र में सुधार प्रमुख दायित्व

अररिया।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई अररिया का एक दिवसीय सम्मेलन रविवार को स्थानीय महिला महाविद्यालय में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारिणी परिषद के सदस्य साहिल सौरभ ने की।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद सदस्य प्रो. एमपी ¨सह ने कहा कि राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का कार्य किसी एक क्षेत्र विशेष का नहीं है। वरन यह बहुआयामी कार्य है। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करवाना अभाविप का प्रमुख दायित्व है। अपने दायित्वों की पूर्ति के लिए संगठन के सदस्यों को समर्पित रहना चाहिए। मौके पर अध्यक्ष ने संगठन को धारदार बनाने तथा अधिक से अधिक छात्रों को जोड़ने पर बल दिया। सम्मेलन में अररिया कॉलेज इकाई एवं यादव कॉलेज इकाई का पुनर्गठन किया गया है। अररिया महाविद्यालय इकाई में दिवाकर झा, सुशांत गौरव, सोनू कुमार, सुमन कुमार, सूरज राय, दिलवर आलम, जितेन्द्र शर्मा, सूरज विश्वास, चुन्ना कुमार तथा यादव महाविद्यालय इकाई में किरण कुमार यादव, अनुरंजन कुमार यादव, कृपानंद यादव, विकास कुमार यादव, नीतीश कुमार, अमन कुमार यादव, रोहीत कुमार, पप्पु चौधरी, नीरज मंडल, मिथिलेश कुमार साह को अलग- अलग पदों का दायित्व सौंपा गया है।

सम्मेलन को सफल बनाने में विकास कुमार मंडल, राजेन्द्र मांझी, ¨प्रस कुमार, राजा, अनमोल यादव आदि सक्रिय थे।

chat bot
आपका साथी