प्रखंड अध्यक्ष बने जिला उपाध्यक्ष, भाजपा में खुशी

अररिया। भारतीय जनता पार्टी के फारबिसगंज प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार झा को अररिया का

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jan 2018 02:56 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jan 2018 02:56 AM (IST)
प्रखंड अध्यक्ष बने जिला उपाध्यक्ष, भाजपा में खुशी
प्रखंड अध्यक्ष बने जिला उपाध्यक्ष, भाजपा में खुशी

अररिया। भारतीय जनता पार्टी के फारबिसगंज प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार झा को अररिया का जिला उपाध्यक्ष बनने पर प्रखंड के मुरलीधर खवासपुर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है । कार्यकर्ताओं ने रहिकपुर ठीलामोहन पंचायत में एक कार्यक्रम में एकजूटता के साथ उपाध्यक्ष झा को बधाई संदेश भेजा । इस अवसर पर भाजपा नेता चंदन कुमार ¨सह ने बताया कि झा के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं को काफी कुछ सीखने के लिए मिला है । वह संगठन के काम में हमेशा सक्रिय रहे हैं । पार्टी कार्यकर्ता की किसी भी परेशानी को अपनी परेशानी समझ कर त्वरित समाधान करते रहे हैं। नवनियुक्त उपाध्यक्ष को बधाई देने वालों में चन्दन कुमार ¨सह के अलावा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला के सह-संयोजक जितेन्द्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष दीलिप सरदार, महामंत्री मृत्यंजय झा, सुनील चौरसिया, प्रशांत झा पिन्टू, ललित झा, जगतनारायण ¨सह, पप्पू वर्मा, कुंदन वर्मा, धीरज ठाकुर, नंदकुमार ¨सह, राजकुमार साह, गायत्री देवी, बैजनाथ बहरदार, सुबोध मंडल, बबलू मंडल आदि थे ।

chat bot
आपका साथी