दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, एक गिरफ्तार

अररिया। फारबिसगंज प्रखंड के खवासपुर में बुधवार की अहले सुबह एक नव विवाहिता की ससुराल वाल

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Feb 2020 10:21 PM (IST) Updated:Thu, 13 Feb 2020 06:15 AM (IST)
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, एक गिरफ्तार
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, एक गिरफ्तार

अररिया। फारबिसगंज प्रखंड के खवासपुर में बुधवार की अहले सुबह एक नव विवाहिता की ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंचे सिमराहा थानाध्यक्ष एमए हैदरी व अन्य पुलिस बल ने मृतका के पति अजय भगत को घर से हिरासत में ले लिया है । थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका का नाम खुशबू देवी (19 वर्ष) है जो छह माह की गर्भवती थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गले में रस्सी का निशान है। जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि गला दबाकर हत्या की गई है। घटना की जानकारी पर घटनास्थल पर पहुंचे खैरखा पंचायत के बौचाभाग निवासी मृतका खुशबू की मां सीता देवी पति चंदेश्वर दास ने पुलिस को बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व उनकी पुत्री की शादी खवासपुर निवासी सूर्यानंद भगत के पुत्र अजय भगत के साथ हुईं थी जो दूसरे बिरादरी का है। उनके दामाद द्वारा दहेज के रुप में मायके से बाइक के लिये बार- बार प्रताड़ना दिया जाता था। उसे बुधवार को करीब तीन बजे सुबह खवासपुर से मोबाइल पर सूचना मिली की उनकी पुत्री को कुछ हो गया है। जब वे वहां गये तो उनकी पुत्री खुशबू अपने घर में मृत पड़ी थी। मृतका की मां ने इस मामले में खवासपुर वार्ड संख्या तीन निवासी अपने दामाद के अलावा समधी सूर्यानंद भगत, समधिन सुमित्रा देवी एवं दामाद के नजदीकी रिश्तेदार फेकन भगत पिता मनिकचंद भगत साकिम झाला पलासी पर हत्या का मामला दर्ज करवाई है। इधर सिमराहा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी