परमान नदी जमीदारी बांध मरम्मत के लिए जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव से मिले विधायक

अररिया। फारबिसगंज की पिपरा पंचायत घाट एवं सहबाजपुर पंचायत के बराटपुर घाट में परमान

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 11:48 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 11:48 PM (IST)
परमान नदी जमीदारी बांध मरम्मत के लिए जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव से मिले विधायक
परमान नदी जमीदारी बांध मरम्मत के लिए जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव से मिले विधायक

अररिया। फारबिसगंज की पिपरा पंचायत घाट एवं सहबाजपुर पंचायत के बराटपुर घाट में परमान नदी से हुए जमीदारी बांध के कटाव का मरम्मत कराने को लेकर फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केसरी ने जल संसाधन मंत्री के प्रधान सचिव से मिलकर किसानों की समस्या से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द कटाव की मरम्मत के लिए पत्र सौंपा है। विधायक केसरी ने कहा कि बराटपुर घाट में परमान नदी से हुए जमींदारी बांध के कटाव होने के कारण प्रत्येक वर्ष पूरब भाग के एक दर्जन से ज्यादा गांव जलमग्न हो जाते हैं। वही नदी के पानी के बहाव के कारण किसानों के हजारों एकड़ लगे हुए फसल भी बर्बाद हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी बाढ़ आने के बाद ऐसी ही स्थिति उत्पन्न होने की संभावना हो सकती है। विधायक ने कहा कि वर्ष 2017 एवं 2019 में हुए भीषण बाढ़ से बराटपुर जमींदारी बांध क्षतिग्रस्त हुआ था जो आज तक मरम्मत नही हो सका है। उन्होंने कहा कि किसान हित में जमीदारी बांध का मरम्मत होना बहुत ही जरूरी है। जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही क्षतिग्रस्त बांध का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी