गणतंत्र दिवस से पूर्व प्रतिमाओं पर होगा माल्यार्पण

अररिया। गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व 25 जनवरी को शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर स्थापित महा

By Edited By: Publish:Mon, 23 Jan 2017 10:08 PM (IST) Updated:Mon, 23 Jan 2017 10:08 PM (IST)
गणतंत्र दिवस से पूर्व प्रतिमाओं पर होगा माल्यार्पण
गणतंत्र दिवस से पूर्व प्रतिमाओं पर होगा माल्यार्पण

अररिया। गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व 25 जनवरी को शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सोमवार को फारबिसगंज नगर परिषद के सभा भवन में समीक्षा बैठक की गयी। जिसकी अध्यक्षता नप के उप मुख्य पार्षद शाद अहमद ने की। बैठक में फारबिसगंज के विभिन्न विद्यालय के शिक्षक के साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। बैठक में गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व होने वाले माल्यार्पण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तृत रुप से चर्चा की गयी। बैठक में बताया गया कि शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम सुबह 8: 45 बजे से आरंभ किया जाएगा। सर्वप्रथम सुभाष चौक पर स्थापित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम होगा। इसके बाद सुल्तान पोखर के समीप अवस्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा, कोठीहाट चौक पर लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा, गोढियारी चौक पर बाबा भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा, धर्मशाला चौक पर प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा, स्टेशन चौक पर पंडित द्विजदेनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। माल्यार्पण कार्यक्रम से पहले नगर परिषद द्वारा शहर में स्थापित प्रतिमाओं की सफाई के अलावा मार्गों पर चुना का भी छिड़काव किया जाएगा। बैठक में नप की पूर्व मुख्य पार्षद सुनीता जैन, वार्ड पार्षद धीरज पासवान, रा•ाकुमार अग्रवाल, अमर कामत, वाहिद अंसारी, संजय कुमार, प्रधान सहायक गंगा प्रसाद दास, मुकेश पांडेय, कन्या मध्य विद्यालय के शंभू नाथ निराला, ली अकादमी के देवेंद्र कुमार, थाना मध्य विद्यालय के उमानंद साह, आईएचएचएस के एके झा एमपीएस के बीएन झा, जिला स्कूल के समीर देव,शिशु भारती के मोहन साह, प्राथमिक विद्यालय सुल्तान पोखर की कुमारी मीना, कन्या मध्य विद्यालय गोढियारे के दामोदर प्रसाद यादव, बीडीजी उच्च विद्यालय के अमरेश कुमार देव, आलोक भारती के पंडित प्रमोद मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी