गरीबों की रोटी और हर हाथ को रोजगार पर संगोष्ठी

अररिया। फारबिसगंज के रामपुर उत्तर स्थित अपने आप वीमेन व‌र्ल्ड वाईड संस्था के अंतर्गत कन्या के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Feb 2019 01:12 AM (IST) Updated:Sat, 09 Feb 2019 01:12 AM (IST)
गरीबों की रोटी और हर हाथ को रोजगार पर संगोष्ठी
गरीबों की रोटी और हर हाथ को रोजगार पर संगोष्ठी

अररिया। फारबिसगंज के रामपुर उत्तर स्थित अपने आप वीमेन व‌र्ल्ड वाईड संस्था के अंतर्गत कन्या केंद्र में अपने आप संस्था और जन जागरण शक्ति संगठन अररिया के संयुक्त तत्वावधान में दिन के दो बजे से “चाय पर शांति संवाद'' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में जन जागरण शक्ति संगठन से आशीष रंजन और अपने आप संस्था से प्रवीन कुमार एवं शहर के कई गणमान्य बुद्धिजीवी एवं संस्था के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम में गरीबों को रोटी, हर हाथ को रोजगार, महिलाओं एवं बच्चों को ¨हसा से संरक्षण और समाज में अमन और भाईचारा कायम रखना मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकांश लोगों द्वारा प्रशासन को और सजग होने के लिए विचार व्यक्त करने के दौरान चेताया गया है।

जनकारी के मुताबिक आशीष रंजन ने इन सबके लिए सरकार और प्रशासन को पूर्णरुपेण जवाबदेह ठहराते हुए कहा कि सरकार का काम देश में शांति, अमन और भाईचारा कायम करना है। हर भूखे को रोटी और रोजगार मुहैया कराना है। महिलाओं और बच्चियों पर संरक्षण प्रदान करना है। इस क्षेत्र में और काम करने की जरुरत है। अपने आप संस्था के प्रवीण कुमार ने कहा की सरकार का काम सभी नागरिकों के लिए रोटी, सुरक्षा और रोजगार के साधन मुहैया कराना भी है। लेकिन, लोग रोटी- रोजगार के लिए बाहर पलायन कर रहे हैं। देह व्यापार को बढ़ावा मिल रहा है। मौके पर महिलाओं एवं किशोरियों को भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। इस अवसर पर संस्था के जय किशोर अग्रवाल, अमित कुमार, संजू झा, फातिमा खातून, मीना खातून, मधु, मुस्कान, सुभान जी, शौकत सहित अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी