बिहार के फारबिसगंज में बाढ़ जैसी स्थिति, सड़कों पर बह रहा तीन से चार फीट पानी

बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज शहर में बाढ़ जैसी स्थि‍ति उत्‍पन्‍न हो गई है। शहर की सड़कों पर तीन से चार फीट पानी बह रहा है।

By Ravi RanjanEdited By: Publish:Thu, 24 May 2018 10:10 AM (IST) Updated:Thu, 24 May 2018 09:50 PM (IST)
बिहार के फारबिसगंज में बाढ़ जैसी स्थिति, सड़कों पर बह रहा तीन से चार फीट पानी
बिहार के फारबिसगंज में बाढ़ जैसी स्थिति, सड़कों पर बह रहा तीन से चार फीट पानी

अररिया [जेएनएन]। बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में मेन ड्रेन बंद कर देने से फारबिसगंज व आसपास के इलाके की सड़कों और गलियों में तीन से चार फीट नाली- नाले का पानी बह रहा है। बाढ़ जैसी स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई है। लोग घरों में कैद हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को वार्ड 22 के नागरिकों ने मेन ड्रेन की सफाई नहीं होने के विरोध में बालू की बोरी से ड्रोन को बंद कर दिया था। इससे पहले नागरिकों ने नगर विकास एवं आवास विभाग, जिला प्रशासन, अनुमंडल प्रशासन व नगर परिषद फारबिसगंज को ज्ञापन सौंपकर नाले की सफाई और नहीं कराने पर बंद करने की धमकी दी थी।

फिलहाल पूरे शहर में अफरातफरी का माहौल है। अधिकांश दुकानों में पानी घुस गया है। नप अध्यक्ष के घर में भी पानी लग गया है। सारे स्कूल-कालेज बंद कर दिए गए हैं।

प्रदूषित हवा और सड़न से निजात दिलाने को लेकर फूटा आक्रोश
वार्ड संख्या 22 के लोगों ने बताया की शहर का सारा गंदा पानी उनके वार्ड होकर निकलता है ,जिसके चलते घरों में हमेशा गंदा पानी, कीचड़ आदि पसरा रहता है। सांस लेने में दम फूल रहा था। इससे आजिज होकर वार्डवासियों ने संयुक्त रूप से नगर विकास विभाग, पटना, अररिया और डीएम हिमांशु शर्मा, फारबिसगंज के एसडीओ, नप चेयरपर्सन सुनीता जैन आदि को आवेदन देकर मेनड्रेन को बंद करने की मांग की थी। इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। बाध्य होकर मुख्य ड्रेन को जाम कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी