ईद पर जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री का किया वितरण

आवश्यक फोटो नंबर 23 एआरआर 07 कैप्शन फारबिसगंज के वार्ड संख्या 20 में जरुरतमंदो के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 May 2020 11:47 PM (IST) Updated:Sat, 23 May 2020 11:47 PM (IST)
ईद पर जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री का किया वितरण
ईद पर जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री का किया वितरण

अररिया। रमजान के पवित्र महीने में ईद के मद्देनजर फारबिसगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 20 की पार्षद चांदनी सिंह ने अपने वार्ड में जरूरतमंदो के बीच राहत सामग्री का वितरण किया।

इस मौके पर शनिवार को अपने आवास पर एक सादे समारोह का आयोजन कर मुस्लिम समाज के भाइयों व बहनों को कपड़ा, दूध, सेवई दिया। मौके पर पार्षद चांदनी सिंह ने कहा की कोरोना महामारी के कारण जारी लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद व असहाय लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रहा है।

ऐसे में ईद के मद्देनजर जरूरमंदो के बीच थोड़ा सामान दिए जाने से उन्हें काफी राहत मिल सकेगी। कहा की सभी हमारे समाज के लोग है

मौके पर पार्षद चांदनी सिंह के अलावे अंजनी सिंह,मुन्ना अंसारी, इकराम अंसारी, खलील अंसारी, सदरुल अंसारी, भानु सागर,अंकित सिंह, पप्पू सिंह,पवन सिंह,अभिषेक सिंह,नम्रता सिंह समेत अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी