तलाक के आठ साल बाद पूर्व पत्‍‌नी-साली को मारी गोली

अररिया। तलाक के आठ साल बाद पूर्व पत्‍‌नी-साली को गोली मारकर जख्मी करने का मामला प्रकाश में आय

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Jan 2019 01:32 AM (IST) Updated:Wed, 30 Jan 2019 01:32 AM (IST)
तलाक के आठ साल बाद पूर्व पत्‍‌नी-साली को मारी गोली
तलाक के आठ साल बाद पूर्व पत्‍‌नी-साली को मारी गोली

अररिया। तलाक के आठ साल बाद पूर्व पत्‍‌नी-साली को गोली मारकर जख्मी करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपित आजम खान पूर्व पत्‍‌नी को अपने साथ चलने को कह रहा था, जबकि इस बीच वह दूसरी शादी कर चुकी थी।

थाना प्रभारी राजेश्वर प्रसाद ने बताया कि आजम खान खाबदा नरपतगंज का रहने वाला है। वह कुछ दिन पूर्व ही जेल से छूटकर आया है। उसकी शादी निखत परवीन से हुई थी। आठ साल पूर्व आजम ने निखत को तलाक देकर दूसरी शादी कर ली थी। इस बीच निखत ने भी मु. कलीम से शादी कर ली। मंगलवार शाम को आजम चार अन्य लोगों के साथ एबीसी नहर के पूर्वी किनारे स्थित बस्ती में निखत के घर पहुंचा। उसने उसे चलने को कहा। इन्कार करने पर आजम ने निखत और उसकी बहन उज्जवला पर गोली चला दी। निखत गर्भवती भी है। दोनों बहनों को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए दोनों को पूर्णिया रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

chat bot
आपका साथी