पोषण शिविर में लोगों को दी हाथ धोने की जानकारी

अररिया। भरगामा प्ऱखंड मुख्यालय स्थित सीडीपीओ कार्यालय में पोषण अभियान के तहत शिविर का आयोजन

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 05:53 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 05:53 PM (IST)
पोषण शिविर में लोगों को
दी हाथ धोने की जानकारी
पोषण शिविर में लोगों को दी हाथ धोने की जानकारी

अररिया। भरगामा प्ऱखंड मुख्यालय स्थित सीडीपीओ कार्यालय में पोषण अभियान के तहत शिविर का आयोजन प्रखंड प्रमुख संगीता यादव की अध्यक्षता में किया गया। मौके पर बीडीओ भरगामा मंजु कुमारी कनकन, प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डु यादव, प्रभारी चिकित्सक डॉ. वरुण कुमार कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार, कोर्डिनेटर मो. अमीर आदि इस मौके पर मौजूद थे। इस मौके पर सर्वप्रथम छह माह के नवजात शिशु से लेकर वृद्ध व्यक्तियों को छह तरह से हाथ धोने का तरीका सिखलाया गया। मौके पर मौजूद कोर्डिनेटर मो. अमीर ने उपस्थित लोगों को बताया की साफ- सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। भोजन से पूर्व शौचालय के बाद साबुन से हाथ की सफाई करनी चाहिए। गंदगी से विभिन्न तरह की बीमारियां होती हैं। हमसबों को संकल्प लेनी चाहिए की अपने परिवार, गांव और पंचायत को स्वच्छ रखना है।

chat bot
आपका साथी