जननायक कर्पूरी ठाकुर की मनाई गई जयंती

जागरण संवाददाता अररिया बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती रविवा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 12:09 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 12:09 AM (IST)
जननायक कर्पूरी ठाकुर की मनाई गई जयंती
जननायक कर्पूरी ठाकुर की मनाई गई जयंती

जागरण संवाददाता, अररिया: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती रविवार को शहर के

चांदनी चौक स्थित हाई स्कूल परिसर में नाई समाज द्वारा मनाई गई। इस अवसर पर जिले के नाई समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अध्यक्षता नाई संघ के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार ठाकुर ने की। इस अवसर पर लोगों ने ठाकुर के जीवनी पर विस्तृत रूप से चर्चा की। जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर नाई संघ के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार ठाकुर ने कहा कि हमलोग आरक्षण के खिलाफ नहीं है. लेकिन नाई समाज अभी भी बहुत पिछड़ा हुआ है. जिस कारण नाई जाति के उत्थान के लिए अनुसूचित जाति में शामिल किया जाए।

नाई संघ के जिला सचिव शिवशंकर ठाकुर ने कहा कि नाई समाज को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें आरक्षण के माध्यम से आगे बढ़ाया जा सकता है. इसलिए नाई जातियों अनुसूचित जाति में शामिल करें व जननायक को भारत रत्न से सम्मानित करें। ऐसा नहीं होने पर संघ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। जोकीहाट के अचंल पदाधिकारी अशोक कुमार ठाकुर ने भी उनकी जीवनी पर विस्तृत रूप से चर्चा की। संघ के सोहन लाल ठाकुर व ठाकुर मनोज ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने सभी लोगों के लिए ध्यान देते थे. कोषाध्यक्ष विद्या सागर ठाकुर, कार्यकारणी अध्यक्ष गुड्डू ठाकुर, दीपक ठाकुर , वीरू ठाकुर, डॉ बिना ठाकुर समेत आदि संघ के लोगों ने उनकी जीवनी पर चर्चा करते हुए कहा कि वे समाज के सभी वर्गों को एक साथ में लेकर चलते थे. मौके पर कृष्णा ठाकुर, सहदेव ठाकुर, रविद्र ठाकुर, रविद्र ठाकुर, समाजसेवी कन्हैया लाल दास, गणेश लाल ठाकुर, कमलानंद ठाकुर आदि मौजूद थे. संसू,रानीगंज(अररिया): मुख्यालय स्थित राजद कार्यालय में रविवार को बिहार के 11 वें मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्मदिन उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजद प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने कहा कि अपने सरल और सरस हृदय के राजनेता माने जाने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को अपने लोकप्रियता के कारण ही लोग जननायक कहते थे. वहीं पूर्व राजद प्रत्याशी अविनाश मंगलम ने बताया कि जननायक कर्पूरी ठाकुर स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक व कुशल राजनीतिज्ञ थे. जिन्होंने कई बार विधानसभा चुनाव, दो बार बिहार के मुख्यमंत्री सहित विपक्ष के नेता के रूप में अपना अहम योगदान दिया है. अपने बेदाग छबि के कारण आजादी से पहले दो बार व आजादी के बाद 18 बार जेल तक का सफर पूरा किया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जल्द स्वस्थ होने के लिए भी प्रार्थना किया। मौके पर सतीश कुमार, भेदी यादव, सुखानु, पप्पू कुमार, अनमोल यादव, सुदेश यादव, रंजीत सिंह, पंकज पूर्वे, मुकेश ठाकुर, दिलीप यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. संसू,परवाहा के अनुसार

फारबिसगंज प्रखंड के परवाहा में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कर्पूरी ठाकुर ने बिहार और उत्तर भारत की राजनीति में ऐसी लकीर खींच दी है, जिसे छोटा कर पाना किसी के लिए संभव नहीं हुआ । गरीबों और वंचितों के लिए उन्होंने जो किया, वह एक अप्रतिम मिसाल है।पूरे उत्तर भारत में कर्पूरी ठाकुर (1921-1988) एक ऐसे समाजवादी नेता के रूप में याद किये जाते हैं, जिनकी कथनी और करनी में कोई फर्क नही था।आज जिस सामाजिक न्याय की चर्चा पूरे देश में हो रही है, उसे उत्तर भारत में विकसित करने का श्रेय कर्पूरी ठाकुर को जाता है।दक्षिण भारत में जो महत्व पेरियार रामसामी नायकर और अन्ना दुरै का है ,वही महत्व बिहार में कर्पूरी ठाकुर का था। उत्तर भारत के समाजवादी राजनीति और चेतना को बिहार जैसे अ‌र्द्धसामंती और पिछड़े प्रान्त में उन्होंने जमीं पर उतारा जो चुनौती भरा कार्य था लेकिन इसे उन्होंने संभव बनाया था ।वे 1952 में पहली बार ताजपुर विधानसभा से विधायक बने व 1967 में उपमुख्यमंत्री भी बने ।स्व ठाकुर जीवनपर्यंत राजनीति से जुड़े रहे ।कर्पूरी ठाकुर 1977 से 1979 तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।इस दौरान लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए केंद्र सरकार से भारत रत्न देने की मांग किया।मौके पर बिरेंद्र ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, आशीष ठाकुर, मनीष ठाकुर, सुबोद ठाकुर, अजीत ठाकुर,विक्कु ठाकुर,चंदकिशोर ठाकुर, ललित ठाकुर आदि मौजूद।

chat bot
आपका साथी