जिला बार एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष बने हासिम, राजेंद्र महासचिव

संसू अररिया अररिया जिला बार एसोसिएशन संघ के नये सत्र 2021-23 का चुनाव गुरुवार को अधिक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 12:02 AM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 12:02 AM (IST)
जिला बार एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष बने हासिम, राजेंद्र महासचिव
जिला बार एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष बने हासिम, राजेंद्र महासचिव

संसू, अररिया: अररिया जिला बार एसोसिएशन संघ के नये सत्र 2021-23 का चुनाव गुरुवार को अधिकारियों सहित कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव संपन्न हो गया। जहां मो. हासीम अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुन लिए गए। जबकि कांटे की टक्कर में महासचिव पद पर राजेन्द्र कुमार झा ने जीत दर्ज की।

इस संबंध में चुनाव के रिटर्निंग आफिसर देवेन्द्र मिश्रा ने चुनाव नतीजे की घोषणा करते हुए कहा कि संपन्न चुनाव में अध्यक्ष के एकल पद पर एकमात्र प्रत्याशी के रुप में मो. हासीम चुनाव में निर्विरोध अपनी जीत दर्ज कराया। जबकि उपाध्यक्ष के दो निर्धारित पदों के लिये हुए चुनाव में मो साबीर आलम तथा अरुण कुमार वर्मा निर्विरोध चुने गये। वही सहायक सचिव के एकल पद के लिए अधिवक्ता दु:ख मोचन यादव निर्विरोध चुने गये। जबकि अंकेक्षक के एकल पद पर जेड ए मोजाहिद निर्विरोध हुए। इसके साथ हीं कार्यकारिणी सदस्य के निर्धारित सात पदों पर संजय कुमार झा, अभय कुमार, प्रद्युम्न कुमार, पंकज कुमार, दिनेश कुमार भगत, शीतेश कुमार सिंहा तथा सोहन लाल ठाकुर ने निर्विरोध जीत दर्ज की।

उधर रिटर्निंग आफिसर ने संयुक्त सचिव एवं महासचिव के संपन्न चुनाव के नतीजे की घोषणा करते कहा कि महासचिव पद के लिये चुनाव मैदान में उतरे छह प्रत्याशियों में जीत दर्ज कराये राजेन्द्र कुमार झा को कुल-88 मत मिले। जबकि जय कुमार यादव नम्बर- एक को 11, अयाज उद्दीन को-27, फणिन्द्र लाल दास- 64, राज कुमार राही- 65 तथा किशोर कुमार दास को 76 मत मिले। तत्पश्चात इस कांटे की टक्कर के बीच राजेन्द्र कुमार झा विजयी घोषित हुये। जबकि संयुक्त सचिव के एक पद के लिये श्रमण कुमार झा ने 208 मत लाकर अपनी जीत दर्ज कराई। रमेश कुमार यादव को मात्र 123 मत प्राप्त हुआ।

मिश्रा ने कहा कि नये सत्र 2021-23 को लेकर हो रहे यह चुनाव बिहार स्टेट बार काउंसिल, पटना के दिशा-निर्देश पर हो रहा है। संपन्न हुये इस चुनाव का मतदान का निर्धारित समयावधि दस बजे से साढे तीन बजे दिन तक था।

नाम वापस लिये प्रत्यासियो को साधुवाद:

उधर अधिवक्ताओ ने इस चुनाव के कई पदों पर निर्विरोध संपन्न होने के लिये चुनाव मैदान से स्वेच्छा से अपने नाम वापसी लेने पर अधिवक्ता शमीम अनवर, कृष्ण कांत झा, कैलाश चन्द्र यादव, सत्यदेव प्रसाद, मो खालीद, किशोर कुमार दास टू, एलपी नायक तथा संतोष कुमार को साधुवाद दिया।

chat bot
आपका साथी