बेरोजगारी रजिस्टर की मांग को लेकर यूथ कांग्रेस ने शुरू किया है राष्ट्रव्यापी अभियान

संवाद सूत्र.फारबिसगंज (अररिया) बेरोजगारी रजिस्टर की मांग को लेकर यूथ कांग्रेस ने पूर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 11:39 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jan 2020 06:14 AM (IST)
बेरोजगारी रजिस्टर की मांग को लेकर यूथ कांग्रेस ने शुरू किया है राष्ट्रव्यापी अभियान
बेरोजगारी रजिस्टर की मांग को लेकर यूथ कांग्रेस ने शुरू किया है राष्ट्रव्यापी अभियान

संवाद सूत्र.,फारबिसगंज (अररिया): बेरोजगारी रजिस्टर की मांग को लेकर यूथ कांग्रेस ने पूरे देश में राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू की है। उक्त बातें फारबिसगंज में प्रेस वार्ता करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष करण कुमार पप्पू ने कही है। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी की बहुत बड़ी समस्या है। भारत में बढ़ते बेरोजगारी के मद्देनजर भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा एक राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरआत किया गया है। जिसका उद्देश्य है भारत सरकार अविलम्ब'राष्ट्रीय बेरोजगारी रजिस्टर'का निर्माण करें। आज देश में बेरोजगारी की स्थिति विगत 45 वर्षों में सर्वाधिक भयावह हो गई। करण ने कहा कि एनएसएओ के आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर 2019 में बेरोजगारी दर बढ़ कर 8.48 त्‍‌न पहुंच गई थी। अकेले ऑटो सेक्टर में ही साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोग सिर्फ 4 महीने के अंदर बेरोजगार हुए थे। इस साल भारतीय रेलवे तीन लाख लोगों की छंटनी करने जा रही है। रेलवे में अभी 13 लाख कर्मचारी काम कर रहे हैं जिन्हें कम कर के 10 लाख किया जा सकता है। सरकार 1600 करोड रुपया बचाने के लिए भारतीय सेना से 27 हजार जवानों की छंटनी की तैयारी में है।राष्ट्रीय आपराध ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार हर दो घंटे में 3 बेरोजगार आत्महत्या कर रहे हैं। 2018 में 12936 बेरोजगारों ने आत्महत्या की। यह आंकड़ा देश में किसान आत्महत्या से भी ज्यादा है। एसएससी सहित कई प्रतियोगिता परिक्षाओं के रिजल्ट सालों से रूके हुए हैं।इस संदर्भ में भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा देश भर में पत्रकार वार्ता किया जा रहा है। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के जिलामहासचिव सावन सागर, विधानसभा अध्यक्ष अबु बसर अंसारी, कपिल अंसारी, युवराज यादव सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी