या देवी सर्व भुतेषु..से गुंजायमान हो रहा है वातावरण

संसूरेणुग्राम(अररिया) कलश स्थापना एवं दशहरा चरम पर होने के साथ ही दुर्गा पूजा को ले ब

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Oct 2019 12:44 AM (IST) Updated:Sat, 05 Oct 2019 08:21 AM (IST)
या देवी सर्व भुतेषु..से गुंजायमान हो रहा है वातावरण
या देवी सर्व भुतेषु..से गुंजायमान हो रहा है वातावरण

संसू,रेणुग्राम(अररिया): कलश स्थापना एवं दशहरा चरम पर होने के साथ ही दुर्गा पूजा को ले ब्रह्म मुहूर्त से क्षेत्र का वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार से गुंजायमान हो गया है। क्षेत्र में चहुंओर या देवी सर्व भुतेषु,शक्ति रुपेण संस्थिता..के पवित्र मंत्रोच्चार गूंजने लगा है।वही देवी दुर्गा के पूजा को लेकर बच्चो एवं महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।गांव- गांव, शहर- शहर कलश स्थापित कर मां भगवती की आराधना एवं साधना की जा रही है तथा नियमित रुप से दुर्गा सप्तशती का पाठ एवं आरती के साथ संध्या भजन कीर्तन किया जा रहा है। सिमराहा, मधुबनी, खवासपुर, वरदाहा, कुड़वा, पोठिया आदि दुर्गा स्थानों पर भक्तों का आना जाना लगा हुआ है।

chat bot
आपका साथी